{"_id":"69177a11ff3fa83fbe0877b7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-140291-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चुनावी रंजिश में मारपीट में चार दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चुनावी रंजिश में मारपीट में चार दोषी करार
विज्ञापन
उन्नाव। चुनावी रंजिश में मारपीट के चार दोषियों को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। मुकदमे की अंतिम सुनवाई शनिवार को तय की गई है। इस दौरान दोषियों पर फैसला सुनाया जाएगा।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर निवासी इंद्राना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक नवंबर 2016 को वह घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। इस दौरान चुनावी रंजिश मानने वाले गांव के अंकुर, रामसनेही, राजकरन व रामशरण दरवाजे आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे बेटे नरेश व दिनेश को भी आरोपियों ने पीट दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने दलील व साक्ष्य के आधार पर चारों दोषियों को दोष सिद्ध करार दिया है। शनिवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान फैसला सुनाया जाएगा।