फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आजाद मार्ग चौराहे से हटाए बोल्डर, आवागमन आसान

Tue, 11 Nov 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-आजाद नगर चौराहे पर बोल्डर हटाए जाने के बाद निकलते वाहन। संवाद
उन्नाव/अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-25) पर आजाद मार्ग चौराहे से सभी बोल्डर हटा दिए गए। इससे आवागमन आसान हो गया है। अभी तक आधे बोल्डर लगे होने से वाहन मुड़ने के दौरान जाम लग जाता था।
विज्ञापन

हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास कानपुर एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने के लिए पिछले साल सितंबर में ट्रैफिक डायवर्जन किया था। 19 नवंबर 2024 को आजाद मार्ग चौराहे पर भीषण जाम लग गया था। इससे कानपुर नौबस्ता से अजगैन तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। छह घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला था। 20 नवंबर को उन्नाव व कानपुर के पुलिस और यातायात के अधिकारियों ने जांच के बाद 21 नवंबर को आजाद मार्ग चौराहा करीब 16 बोल्डर लगाकर बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि अंडरपास बनने के बाद चौराहा खोल दिया जाएगा लेकिन इसे खोला नहीं गया।
विज्ञापन

13 सितंबर को आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी मिलने पर चौराहा खुलवाने के निर्देश दिए थे। इस पर 16 सितंबर को आठ बोल्डर हटवाकर छोटे चार पहिया और बाइकों के लिए रास्ता खोल दिया गया था। सभी बोल्डर न हटने से भारी वाहन नहीं निकल पा रहे थे। अक्सर चौराहे से भारी वाहनों के मुड़ने के दौरान जाम लग रहा था। अब बचे आठ बोल्डर भी हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1

10 किमी. चक्कर लगाने से मिली निजात
आजाद मार्ग चौराहा लखनऊ कानपुर हाईवे तथा मंधना से मोहनलालगंज तक 110 किमी लंबे राजमार्ग को बंथर के पास क्रॉस करता है। इस चौराहे का अन्य जनपदों के अलावा हजारों स्थानीय लोग दैनिक मजदूरी या नौकरी करने के लिए प्रयोग करते हैं। चौराहा बंद होने से वाहन सवारों को 10 किमी. तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। बोल्डर हट जाने से लोगों को अतिरिक्त चक्कर से निजात मिल गई है। बदरका चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी बोल्डर हटा दिए गए हैं।

फोटो-1-आजाद नगर चौराहे पर बोल्डर हटाए जाने के बाद निकलते वाहन। संवाद

फोटो-1-आजाद नगर चौराहे पर बोल्डर हटाए जाने के बाद निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed