{"_id":"690e4bbe91f9e7ac540f0dd4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-139850-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुरवा एसडीओ और जेई निलंबित, बरेली संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुरवा एसडीओ और जेई निलंबित, बरेली संबद्ध
विज्ञापन
उन्नाव। आखिरकार पुरवा एसडीओ और जेई के निलंबन का पत्र अधीक्षण अभियंता कार्यालय आ गया। दोनों को निलंबित करने के बाद बरेली मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। एक्सईएन पर अभी कार्रवाई का पत्र नहीं आया है।
चार नवंबर को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) रिया केजरीवाल ने असोहा की मंगतखेड़ा बाजार में स्मार्ट मीटर की जांच की थी। इस दौरान बाजार के व्यापारियों ने निगम के अधिकारियों की शिकायतों की झड़ी लगा दी थी। बताया उन लोगों के बिल बढ़कर आ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी निस्तारण नहीं हो रहा है। इसके विपरीत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मना करने पर अधिकारी अभद्रता कर रहे हैं।
एमडी को जांच में स्मार्ट मीटर की प्रगति काफी खराब मिली थी। साथ ही मंगतखेड़ा गांव में स्कूल के पास खुले में ट्रांसफार्मर रखा मिला था। इस पर एमडी ने एक्सईएन, एसडीओ व जेई को निलंबित करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को एसडीओ अनिल वर्मा और जेई संतोष कुमार के निलंबन का पत्र आ गया। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो के निलंबन का पत्र आ गया है। दोनों को बरेली कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अभी एक्सईएन की कार्रवाई का पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
इंसेट-1
जेई ने निलंबन पर लिया स्टे
बिना बिल संशोधन के कनेक्शन काटने के आरोप में निलंबित किए गए सिविल लाइन जेई मुकेश भारती को हाईकोर्ट से कार्रवाई पर स्टे मिल गया है। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि उन्हें मौखिक रूप से मामले की जानकारी मिली है। लिखित में कोर्ट का आदेश मिलने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। जैसे निर्देश मिलेंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।