फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिला जज ने दिलाई शपथ

Tue, 04 Nov 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32-सभागार में तहसील बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल सोनी को शपथ दिलाते जिला जल अनिल क
पुरवा। तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने पद की शपथ दिलाई। जिला जज ने कहा कि अधिवक्ता संगठित होकर कार्य करें और पद की गरिमा बनाए रखें। कहा कि वादकारी का हित सर्वोच्च है। अधिवक्ता लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्यामलाल सोनी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, महामंत्री सुमेर सिंह यादव, संयुक्त मंत्री रामनरेश राजपूत, संगठन मंत्री प्रतीक दुबे, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण गौतम तथा सदस्यों में अभिषेक मिश्रा, आशू शर्मा, विजयपाल, नरेंद्र कुमार रावत, सौरभ यादव, रवी शंकर व देवेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ली।
विज्ञापन

उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने अध्यक्षता की। एडीजे प्रथम डॉ. सत्यवान सिंह, सीजेएम भव्या तिवारी, मुंसिफ मजिस्ट्रेट पुरवा हिमानी गौतम ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। बार काउंसिलिंग के सदस्य अंकज मिश्रा ने कहा कि हमारी विरासत को संजोए रखने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन रईश हैदर नकवी ने किया। इससे पहले शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल सोनी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को अपनी गरिमा का ध्यान रखकर कार्य करना है। इस दौरान रश्मि मोहन अग्निहोत्री, राम सुमेर सिंह, अनुज बाजपेई, एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव, कल्पना पांडेय, अमरनाथ यादव, राज किशोर, योगेश, संदीप, कौशलेंद्र शंकर शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed