{"_id":"68fd1443695d89426d01fbb7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-139097-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हवाओं की बढ़ेगी गति, 27 और 28 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हवाओं की बढ़ेगी गति, 27 और 28 को बारिश के आसार
विज्ञापन
उन्नाव। अगले सप्ताह मौसम बदलने और बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान के आधार पर 27 और 28 को बारिश की संभावना जताई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दबाव बन रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में कानपुर, उन्नाव और आसपास के जिलों में दिखेगा। बताया कि रविवार से हवाओं की गति बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन में गर्मी रहेगी।
27 अक्तूबर से मौसम बदल सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। बूंदाबांदी भी हो सकती है। 28 अक्तूबर को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। बताया कि किसानों को सतर्कता बरतनी होगी। किसानों को सलाह दी कि पकी तैयार फसल को सुरक्षित गोदामों और घरों में रख लें। खेती के अन्य कार्य के लिए 28 अक्तूबर तक का इंतजार करके उसके बाद शुरू करें।