{"_id":"68eff0123e338da77f03f5c4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138640-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 21.30 करोड़ से चौड़ी होगी रानीपुर ग्रंट रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 21.30 करोड़ से चौड़ी होगी रानीपुर ग्रंट रोड
विज्ञापन
फोटो-1-बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के खस्ताहाल रानीपुर ग्रंट रोड से निकलता बाईक सवार। संवाद
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ के प्रमुख मार्ग रानीपुर ग्रंट रोड के चौड़ीकरण और नवनिर्माण के 21.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 6.39 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक माह में काम शुरू होने की उम्मीद है।
गंजमुरादाबाद क्षेत्र का चकहनुमान वाया हरईपुर होकर रानीपुर ग्रंट जाने वाला मार्ग जर्जर है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसको लेकर बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने 12 अगस्त 2024 को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कराकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा था।
प्रदेश सरकार ने मार्ग को तीन से सात मीटर चौड़ा करने के लिए 21.30 करोड़ के बजट को मंजूरी देते हुए काम शुरू कराने के लिए पहली किस्त 6.39 करोड़ भी जारी कर दी है। हरदोई मार्ग से लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के नजदीक रेलवे अंडरपास से हैबतपुर गांव से होते हुए चकहनुमान-रानीपुर ग्रंट मार्ग संडीला रोड से जुड़ता है। इसकी लंबाई 10.260 किमी है। मार्ग बनने से ब्योली इस्लामाबाद, हरईपुर, चहोलिया, महोलिया, चकहनुमान, माखनखेड़ा, अटवा, अवैक, मटुकरी आदि गांवों की 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।