{"_id":"68eaaac5cc9772333f0462c5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138450-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 5.60 क्विंटल बर्फी नष्ट कराई, 11.6 क्विंटल मिठाई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 5.60 क्विंटल बर्फी नष्ट कराई, 11.6 क्विंटल मिठाई जब्त
विज्ञापन
फोटो- 21- गड्ढा खुदवाकर बर्फी को नष्ट करातीं सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह। स्त्रोत: विभागीय
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिलावट के संदेह के आधार पर एक दुकान से 5.60 क्विंटल बर्फी नष्ट कराई। इसके अलावा दुकान से 11.7 क्विंटल मिठाई जब्त कर संचालक को नोटिस दिया है।
सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जगतखेड़ा में डेयरी मिल्क एंड प्रोडेक्टस का निरीक्षण किया। संदेह पर मिश्रित दूध, घी, लच्छा बर्फी, केक व दो मिठाई के नमूने लिए। साथ ही 5.60 क्विंटल बर्फी नष्ट कराई। 16.45 लाख कीमत की 11.7 क्विंटल मिठाई जब्त की गई। संचालक को नोटिस दिया गया।
इसके अलावा श्रीराम स्वीट्स गंगाघाट से खोया व बर्फी का नमूना संग्रहित किया। गंगाघाट में ही एक अन्य मिठाई दुकान से एक वर्क बर्फी का नमूना लिया। जमुना पेड़े वाले गंगाघाट से दो मिठाई का नमूना लिया। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, आशीष कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।