{"_id":"68e956fdb0bfadb146005a05","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138364-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 29 हजार किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, सत्यापन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 29 हजार किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, सत्यापन होगा
विज्ञापन
उन्नाव। सरकार ने किसान सम्मान निधि के लाभार्थी 29 हजार किसानों के सत्यापन के आदेश दिए हैं। इन किसानों ने लंबे समय से ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनमें से कुछ किसानों के दो पंजीकरण मिले हैं। किसानों का सत्यापन कराकर जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दो हेक्टेयर (आठ बीघे) तक वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। अगस्त में सरकार ने करीब 4.52 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी थी। इनमें से 29 हजार किसानों की सम्मान निधि रिजेक्ट हो गई थी। जांच में पता चला था कि इन किसानों से लंबे समय से ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसके अलावा करीब दो हजार किसानों का दो बार पंजीकरण मिला था। इन किसानों की जानकारी अब कृषि विभाग को भेजी गई है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. रवि प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि लंबे समय से ई-केवाईसी न कराने और दो-दो पंजीकरण होने से इन किसानों को संदेहात्मक डाटा की श्रेणी में रखा गया है। अभी सूची नहीं आई है। केवल संख्या की जानकारी दी गई है। सूची आते ही सत्यापन शुरू कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट भेज दी जाएगी।