फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ा खोया बनाने का कारखाना

Fri, 10 Oct 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-37-देवाराकला सहजनी में संचालित खोया कारखाने में जांच करती सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह - फोटो : credit
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर और शुक्लागंज के देवारा कला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। देवाराकला सहजनी में बिना लाइसेंस खोया बनाने का कारखाना पकड़ा। जांच में 48030 रुपये का सामान सीज कर दिया। साथ ही संचालक पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। वहीं अन्य 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

देवाराकला सहजनी में रवि कुमार ने किराये के एक मकान में अवैध रूप से संचालित भट्ठियों पर बनाए जा रहे खोये को नष्ट कराया गया। खोया, सफेद पाउडर, कलर वनस्पति, स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। लगभग 36775 रुपये का मिल्क पाउडर, वनस्पति एवं रिफाइंड घोल आदि नष्ट कराया गया। 150 किलो स्किम्ड मिल्क व 13 किलो संदिग्ध सफेद पाउडर सीज किया गया। इसका कीमत करीब 48030 रुपये आंकी गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह ने बताया कि कारखाना संचालक रवि कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उधर, आदर्शनगर स्थित एक किराना दुकान से बेसन, खोया, बर्फी तथा पनीर का नमूना लिया। 39 किलो खोया नष्ट कराया। बिना लाइसेंस कार्य कर रहे दुकान को बंद करा दिया गया। इसके बाद मिठाई दुकान से खोया बर्फी का नमूना लिया गया। करीब 2500 रुपये की पांच किलो बेसन लड्डू और छह किलो छेना मिठाई नष्ट कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed