{"_id":"68e027bbc523aff53501f9ac","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138006-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नवाबगंज टोल प्लाजा पर आज से श्रीसांई इंटरप्राइजेज वसूलेगी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नवाबगंज टोल प्लाजा पर आज से श्रीसांई इंटरप्राइजेज वसूलेगी टैक्स
विज्ञापन
फोटो-37-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज में स्थित टोल प्लाजा। संवाद
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली का ठेका शनिवार सुबह आठ बजे से श्रीसांई इंटरप्राइजेज संभालेगी। इस कंपनी को एक साल का ठेका दिया गया है।
टोल वसूली के टेंडर में इस बार टोल की दैनिक वसूली राशि में भारी बढ़ोतरी हुई है। श्रीसांई इंटरप्राइजेज को प्रतिदिन 42 लाख 92 हजार 238 रुपये की वसूली के लिए यह जिम्मेदारी मिली है। अभी तक आशीर्वाद स्मार्ट कंपनी प्रतिदिन 33 लाख 33 हजार रुपये की वसूली का जिम्मा संभाल रही थी।
इससे पहले आशीर्वाद कंपनी एनएचएआई को प्रतिदिन 39 लाख 6 हजार 999 रुपये वसूल कर देती थी। बाद में यह ठेका कोरल कंपनी को प्रतिदिन 30 लाख 72 हजार 999 रुपये में मिला था। दोबारा टेंडर होने पर आशीर्वाद स्मार्ट कंपनी को फिर प्रतिदिन 33 लाख 33 हजार रुपये की वसूली का ठेका मिला जो शनिवार सुबह आठ बजे समाप्त हो जाएगा। टोल मैनेजर जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे श्रीसाईं इंटरप्राइजेज को टोल हैंडओवर कर दिया जाएगा। अगले एक वर्ष तक यही कंपनी टोल वसूली का काम देखेगी।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यही कंपनी वसूलती है टोल
जिस एजेंसी को लखनऊ-कानपुर हाईवे के नवाबगंज टोल प्लाजा पर टोल वसूली की जिम्मेदारी दी गई, वहीं एजेंसी आठ महीने से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली कर रही है। काफी दिनों से एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स कटने में देरी के चलते जाम और बीच के रास्तों से प्रवेश करने वाले वाहनों का आगरा से लखनऊ तक का टोल कटने जैसी शिकायतों की भरमार रही है। हालांकि टोल संचालक सर्वर की समस्या बताकर अपना बचाव करते रहे हैं