फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जयंती पर बापू और शास्त्रीजी को किया नमन

Sat, 04 Oct 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-26-कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करते डीएम गौरांग र
उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम गौरांग राठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने राष्ट्रपिता द्वारा विभिन्न आंदोलन के माध्यम से देश को आजाद कराने में किए गए योगदान की जानकारी दी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के देश के लिए किए गए योगदान पर विचार व्यक्त कर उनके पद चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, एडीएम नमामि गंगे विधेश व सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ढोलक हारमोनियम के साथ महात्मा गांधी की प्रिय धुन वैष्णो भजन का भी गायन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने स्वदेशी के इस्तेमाल का लिया संकल्प
उन्नाव। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पन्नालाल पार्क में स्थापित गांधी व हरदोई पुल के पास शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खादी को बढ़ावा देने के लिए खादी आश्रम से खादी खरीदकर स्वदेशी का संकल्प लिया गया। खादी वस्त्र खरीदकर वितरित किए गए। भाजपा कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने ग्रामसभा बेथर में प्रताप नारायण मिश्र पार्क में झाड़ू लगाई और मूर्ति को साफ किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने निराला पार्क स्थित गांधी प्रतिमा व हरदोई पुल पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इसके बाद बड़ा चौराहा में स्वराज आश्रम खादी भंडार से खादी के वस्त्र खरीदकर पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी को सम्मानित किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सुशील तिवारी, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पदयात्रा निकाल प्रतिमाओं व चित्रों पर किया माल्यार्पण
उन्नाव। कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पदयात्रा निकाली। यात्रा हरदोई पुल पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, गांधीनगर तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद विशंभर दयालु त्रिपाठी, बेथर में पं. प्रताप नारायण मिश्र, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, चंद्रिका बक्श सिंह, राजा राव रामबक्श सिंह पहुंची। इसके बाद अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व कमला भवन स्थित पुस्तकालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गांधी को जानने के लिए लोगों के बीच में जाना आवश्यक है। इसी परिपेक्ष्य को लेकर कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा महापुरुषों के स्थलों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, विश्वास निगम, बीडी कठेरिया, मंसूर अली, महामंत्री अजय गौतम, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव झगरपुर में गांधी यात्रा का स्वागत कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवती सिंह विशारद, किसान नेता विजय बहादुर सिंह बच्चू काका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

फोटो-26-कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करते डीएम गौरांग र

फोटो-26-कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करते डीएम गौरांग र

फोटो-26-कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करते डीएम गौरांग र

फोटो-26-कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करते डीएम गौरांग र

फोटो-26-कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करते डीएम गौरांग र

फोटो-26-कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करते डीएम गौरांग र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed