{"_id":"68dc292b088278cd0d041874","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-137866-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज से कई बदलाव, पत्रों की रजिस्ट्री बंद, स्पीड पोस्ट महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज से कई बदलाव, पत्रों की रजिस्ट्री बंद, स्पीड पोस्ट महंगा
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कराने के लिए लाइन में लगे लोग। स्रोत: विभागीय कर्मी।
उन्नाव। एक अक्तूबर यानी आज से कई बदलाव हो रहे हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इसमें सबसे प्रमुख डाकघर की रजिस्ट्री सेवा बंद होना है। अब स्पीड पोस्ट सेवा ही रहेगी। इसके लिए लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। उधर, आधार संशोधन की फीस भी बढ़ा दी गई है। इससे भी लोगों की जेब ढीली होगी। इसके अलावा आज से सरकारी खरीद शुरू होना किसानों के लिए राहत की खबर है।
डाक विभाग की 171 साल पुरानी रजिस्ट्री सेवा बंद
ब्रिटिशकाल में वर्ष 1854 में डाक विभाग में रजिस्ट्री सेवा शुरू हुई थी। लोगों को चिट्ठी आदि भेजने के लिए काफी कम खर्च करना पड़ता था। डाक अधिकारियों के मुताबिक, रजिस्ट्री से मात्र 26 रुपये में कहीं भी चिट्ठी या अन्य पत्र भेजने की सुविधा थी। हालांकि इसमें काफी समय लग जाता था।
प्राइवेट डाक सेवाओं के काफी कम समय में पार्सल पहुंचाने से पोस्ट आफिस पिछड़ता जा रहा था। अब डाक विभाग ने भी खुद को समय के अनुसार बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रजिस्ट्री सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज कर दिया है। एक अक्तूबर से केवल स्पीड पोस्ट की ही सुविधा मिलेगी। स्पीड पोस्ट में कई बदलाव किए गए हैं। इसे अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। हालांकि स्पीड पोस्ट सेवा रजिस्ट्री से महंगी है लेकिन यह डाक सेवा कोरियर कंपनियों की तर्ज पर ही दी जाएगी। ऐसे में अब ग्राहकों को पत्र भेजने पर जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। अब भार वर्ग के अनुसार किमी के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। मंगलवार को सुबह 10.15 बजे पीडीनगर के अशोक कुमार रजिस्ट्री कराने पहुंचे। उन्होंने प्रयागराज की रजिस्ट्री कराई। दोपहर तीन बजे गांधीनगर के विनोद ने आखिरी रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन
इंसेट-1
अब भार और दूरी के अनुसार देना होगा पैसा
स्पीड पोस्ट में शहर यानी 209801 पिन कोड क्षेत्र में 50 ग्राम तक के पार्सल पर 19 रुपये, 51 से 250 ग्राम तक 24 रुपये और 251 से 500 ग्राम तक के लिए 28 रुपये लगेंगे। शहर के बाहर 200 किलोमीटर तक में 50 ग्राम तक के 47 रुपये, 51–250 ग्राम पार्सल के 59 रुपये, 251–500 ग्राम के 70 रुपये देने होंगे।
वित्तीय वर्ष 24-25
रजिस्ट्री बुकिंग-195669
वित्तीय वर्ष 25-26 (तीन अगस्त 2025 तक)
रजिस्ट्री बुकिंग-62073
आधार अपडेट कराने की भी फीस बढ़ी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड अपडेट करने की फीस बढ़ा दी है। आधार से संबंधित कार्यों की फीस भी एक अक्तूबर से बढ़ने जा रही है। नए रेट लिस्ट के अनुसार, बाल आधार यानी सात से 14 साल के बीच में बायोमैट्रिक कराने पर अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये लिए जाएंगे। पांच से सात और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नाम, पता, पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर अपडेट कराने की फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। केवाईसी कराने की फीस 50 से 75 रुपये हो गई है। बायोमीट्रिक डेमोग्राफिक के लिए भी अब 100 के स्थान 125 रुपये देने होंगे।
ओटीपी बताने पर मिलेगी स्पीड पोस्ट
डाकघर अधीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि स्पीड पोस्ट सेवा को पूरी तरह से अत्याधुनिक किया गया है। यह ओटीपी आधारित होगी। पार्सल की डिलीवरी तभी होगी जब रिसीवर डाक विभाग की ओर से भेजा गया ओटीपी कंफर्म करेगा। ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग व भुगतान भी कर सकेंगे। पार्सल की स्थिति का एसएमएस अलर्ट और रियल-टाइम ट्रैकिंग भी उपलब्ध होगी। आधार अपडेट का भी शुल्क बढ़ गया है।
बाजरा, ज्वार व मक्का की सरकारी खरीद आज से
उन्नाव। प्रदेश सरकार बाजरा, ज्वार व मक्का की आज से खरीद शुरू करने जा रही है। मक्का की खरीद के लिए 2400 रुपये प्रति क्विंटल का सरकारी मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बाजरा 2775, ज्वार हाईब्रिड 3699 और ज्वार मालदंडी 3749 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी की जाएगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा ने बताया कि फसलों को सरकारी केंद्रों पर बेचने से पहले किसानों को विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही उनकी उपज खरीदी जा सकेगी। किसानों को 48 घंटे के अंदर उनके खातों में भुगतान कर दिया जाएगा। खरीद के लिए सात केंद्र खोले जाएंगे। वहीं धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का खरीद मूल्य जहां 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं ग्रेड ए के धान का सरकारी मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके लिए 40 केंद्र खोले जाएंगे।