Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: विधायकों ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा-नहीं मिल रही निर्बाध आपूर्ति

Sat, 27 Sep 2025 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-36- पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक में मौजूद विधायक, डीएम, एसपी व अन्य। स्त्रोत
उन्नाव। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विधायकों ने फिर से बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए। डीएम से कहा कि निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। रोस्टिंग, कटौती व ट्रिपिंग से जनता परेशान है। आगे चुनाव का समय आने वाला है। ऐसे में बिजली को लेकर जनता के सवालों का जवाब देना मुश्किल होगा। डीएम ने बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में सदर विधायक पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बिजली, स्वास्थ्य, सड़क सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। इसमें मौजूद विधायकों ने एकस्वर से बिजली आपूर्ति को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि सितंबर आ गया है। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। शहर में ही 24 घंटे निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। ऐसे में पूरे जिले की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। विधायकों ने डीएम से कहा कि आगे चुनाव का समय आने वाला है।
विज्ञापन

लोग बिजली को लेकर सवाल करेंगे तो वह क्या जवाब देंगे। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार कराया जाएगा। बैठक में शहर के गांधीनगर तिराहे पर सुंदरीकरण के प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा हुई। सदर विधायक ने कहा कि जल्द काम शुरू कराकर पूर्ण कराए जाएं। इसके अलावा दोस्तीनगर बाईपास को जल्द चालू करने पर भी बात हुई। सदर विधायक ने कहा कि सरोसी में जच्चा बच्चा डिलीवरी अस्पताल था लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने स्टाफ न होने की जानकारी दी। सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर व भगवंतनगर के आशुतोष शुक्ला ने सड़कों के गड्ढों से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होने की बात कही। पीडब्ल्यूडी अफसरों ने गड्ढे भरने का अभियान शुरू होने की जानकारी दी। बैठक में सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, एसपी जय प्रकाश सिंह व एडीएम सुशील कुमार गोंड सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed