{"_id":"68d44271da0ba3461d0bafc6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-137560-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रीति को हराकर गोरखपुर की नम्रता दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रीति को हराकर गोरखपुर की नम्रता दंगल केसरी
विज्ञापन
फोटो नंबर-24-रजवाड़ा में आयोजित दंगल केसरी की विजेता नम्रता व उपविजेता प्रीती को पुरस्कार देते
- फोटो : प्राथमिक विद्यालय नगला धाकरे के बाहर प्रदर्शन करते छात्र और अभिभावक।
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के रजवाड़ा में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए।
फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की नम्रता सिंह ने पंजाब की प्रीति को हराया। उन्हें दंगल केसरी का खिताब दिया गया।
ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद 50 कुश्तियां हुईं।
इसमें पांच महिला पहलवानों की कुश्तियां लोगों में चर्चा का विषय बनी।
बड़ी कुश्तियों में बहराइच के हरीश कुमार और बनारस के मान सिंह ने अपना दमख़म दिखाया। इसके बाद सूरज झबरा और अनिल कानपुर के बीच रोमांचकारी कुश्ती हुई। महिला कुश्ती के फाइनल मुकाबले में नम्रता प्रीती को पटकनी दी। आयोजक राहुल सिंह ने कहा कि कुश्ती में एक पहलवान को हार का मुंह देखना पड़ता है। ऐसे में आपसी प्रेम सौभाग्य के साथ कुश्ती में प्रतिभाग करना चाहिए।