फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मेले में छात्राओं को बताए कैसे चुने कॅरिअर

Thu, 25 Sep 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-22-कॅरिअर मेले में छात्राओं को जानकारी देते श्यामलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनूप
नवाबगंज। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्राओं के लिए कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उनके भविष्य के लिए आवश्यक जानकारी देकर रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पंख पोर्टल कॅरिअर प्लानिंग के तहत छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय बालिका इंटर कालेज में कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। यहां पंख पोर्टल की नोडल शिक्षिका डॉ. रुचि दीक्षित व जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। बताया कि छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार सही क्षेत्र का चुनाव करके उसमें सफल हो सकती हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने भी कॅरिअर से जुड़े कई सवाल पूछे। शिक्षकों और विशेषज्ञों ने उनके सवालों का जवाब दिया। मेले में छात्राओं के लिए एयर होस्टेस, वैज्ञानिक, किसान, खेलकूद, हस्तशिल्प, गायन वादन, एनसीसी, सिक्योरिटी गार्ड व वकालत आदि के स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या माधुरी लता ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को न केवल पढ़ाई के बारे में सही जानकारी मिलती है, बल्कि उन्हें यह भी पता चलता है कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग करके कैसे एक सफल भविष्य बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी से डॉ.पूजा, डॉ. वंदना, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट से हर्षिता, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से अविनाश कुमार, जिला समन्वयक सर्वेश सिंह, श्यामलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह व किरन भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed