फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

पं. प्रताप नारायण मिश्र की रचनाओं ने हिंदी को किया समृद्ध : राज्यमंत्री

Thu, 25 Sep 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-18-पं. प्रताप नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक आशुतोष शुक्ला व अन्य
अचलगंज। हिंदी साहित्य के कवि, लेखक एवं साहित्यकार पं. प्रताप नारायण मिश्र की 170वीं जयंती पैतृक गांव बैजगांव बेथर में मनाई गई। मुख्य अतिथि आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने कहा कि पं. प्रताप नारायण मिश्र कलम के योद्धा थे। उन्होंने हिंदी को समृद्ध किया।
विज्ञापन

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राज्यमंत्री ने पं. प्रताप नारायण मिश्र को नमन किया। कहा कि हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम कवि पं. प्रताप नारायण मिश्र ने विविध विधाओं में रचनाएं करके हिंदी को समृद्ध किया था। उन्हीं की बदौलत आज हिंदी कश्मीर से कन्या कुमारी तक फैली है। कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जितना महत्व एक सिपाही का होता है, उतना ही रचनाकारों का भी है। राज्यमंत्री ने मासिक पत्रिका प्रताप प्रसून के 11वें संस्करण का विमोचन भी किया। विधायक आशुतोष शुक्ल, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, श्रीकांत कटियार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, वेणुरंजन भदौरिया, ने भी श्रद्धांजलि दी। गायक राम लखन तिवारी व वर्तिका राजपूत ने आल्हा गायन किया। स्कूली बच्चों ने कारगिल विजय का मंचन किया।

फोटो नंबर-18-पं. प्रताप नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक आशुतोष शुक्ला व अन्य

फोटो नंबर-18-पं. प्रताप नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक आशुतोष शुक्ला व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed