फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पुलिया के चौड़ीकरण का काम शुरू, वैकल्पिक मार्ग से निकल रहे वाहन

Thu, 25 Sep 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-सीमऊ गांव के पास शारदा नहर की पुरानी पुलिया को चौड़ा करने के लिए तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : mathura
उन्नाव/औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर सीमऊ गांव के पास शारदा नहर पर बनी 71 साल पुरानी पुलिया को चौड़ी करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

सीमऊ गांव के पास से निकली शारदा नहर पर वर्ष 1954 में पुलिया बनी थी। उस समय पांच मीटर चौड़ी पुलिया बनाई गई थी। धीरे-धीरे संडीला-चकलवंशी मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ता गया। पुलिया की चौड़ाई कम होने से जाम लगने लगा। लोड अधिक होने से पुलिया क्षतिग्रस्त होने लगी। इस साल की शुरुआत में सिंचाई विभाग ने पुलिया चौड़ीकरण और उसके नवनिर्माण के लिए करीब एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन से पुलिया को सात मीटर चौड़ा करने की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई। अब काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को ठेकेदार ने पुरानी पुलिया को भारी मशीनों के जरिए तोड़ने का कार्य शुरू कराया। काम की शुरुआत से लेकर पूर्ण होने तक पुलिया से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहनों के आवागमन के लिए पास से ही वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया से एक लाखा आबादी का आवागमन
संडीला-चकलवंशी मार्ग यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। रोजाना एक हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। इस मार्ग के जरिए गैर जनपदों के वाहनों का आवागमन होता है। जर्जर और चौड़ाई कम होने से अक्सर पुलिया पर जाम लगता रहता है। यह पुलिया लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व बिठूर कानपुर को जोड़ती है। पुलिया से क्षेत्र की एक लाख की आबादी आवागमन करती है।

----
सीमऊ में शारदा नहर पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन बंद करा दिया गया है। वाहनों के निकलने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। पुलिया निर्माण शुरू करा दिया गया है। निर्माण 2026 में पूरा होगा। -अरविंद कुमार, अवर अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed