फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जलस्तर घटा पर सड़कों पर पानी से आवागमन प्रभावित

Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13-गांव में भरे बाढ़ के पानी में खेलते बच्चे। संवाद
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी का जलस्तर अब घटने लगा है लेकिन अभी भी सड़कों पर पानी भरा है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित है। लगातार कई दिनों तक पानी भरा होने से करीब 188 बीघा फसलें सड़ने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हरदोई क्षेत्र में गंगा नदी की बाढ़ का पानी कल्याणी नदी में मिल गया था। इससे गंजमुरादाबाद क्षेत्र के लोनारी, कुशराजपुर, बाजीपुरवा, भिलोई, देवरिया, तकिया, पकरियापुरवा, कछियनपुरवा, छोट्टापुरवा आदि गांव बाढ़ के पानी से घिर गए थे। पानी से मक्का, मूंगफली, उड़द, मूंग आदि फसलें जलमग्न हो गई थीं। अब तक पानी भरा होने से फसलें सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले गंगा नदी में आई बाढ़ की चपेट में आकर मक्का व हरी सब्जियां पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं कल्याणी नदी के जलस्तर के घटने की प्रक्रिया अब शुरु हो गई है। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन रास्तों में पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित है। सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित गांव कुशराजपुर, लोनारी, भिलोई व देवरिया आदि गांवों के प्रधानों के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह चंदेल ने प्रशासन से मदद की मांग की है। बीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ कम होने लगी है। उसके बाद होने वाली समस्याओं को निस्तारित करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed