फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कल्याणी का जलस्तर स्थिर, ग्रामीणों को पानी घटने का इंतजार

Fri, 19 Sep 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14-भिलोई के पास पुल पर खड़े होकर बाढ़ के भरे पानी को देखते ग्रामीण। संवाद
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी का बढ़ रहा जलस्तर गुरुवार को ठहर गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब वे पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरदोई जिले के परसोला से गंगा नदी की बाढ़ का पानी कल्याणी में आ जाने से लोनारी, कुशराजपुर, बाजीपुरवा, देवरिया, भिलोई, तकिया, कछियनपुरवा और छोट्टापुरवा सहित 12 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। गांवों के आसपास खेतों में बोई गई मक्का और धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं। कृषि सलाहकार देवी सिंह की माने तो जल बहाव से खेत में पोषक की पर्त बह जाती है। इससे खेत में पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी। उधर, बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने आपदा में भी अवसर ढूंढ लिए हैं। लोग सड़कों पर डेरे डालकर मछली पकड़ रहे हैं।


फोटो-16-बाढ़ का पानी भरा होने से क्षतिग्रस्त हुआ भूमेश्वर-सरोसी मार्ग। संवाद


बाढ़ से भूमेश्वर-सरोसी मार्ग क्षतिग्रस्त
सड़क पर कई जगह गड्ढे होने से आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चकलवंशी। गंगा की बाढ़ से भूमेश्वर-सरोसी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर कई जगह गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है।

भूमेश्वर-सरोसी मार्ग का अधिकांश हिस्सा सदर तहसील क्षेत्र में आता है। गंगा की बाढ़ का पानी जंगेनगर से करीमाबाद होते हुए बरकोता पुल तक लगभग पांच किमी सड़क पर पानी भरा था। बहाव तेज होने के कारण कई जगह सड़क की गिट्टी उखड़ कर बह गई थी। अब इससे मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। बड़े गड्ढों से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

फोटो-14-भिलोई के पास पुल पर खड़े होकर बाढ़ के भरे पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

फोटो-14-भिलोई के पास पुल पर खड़े होकर बाढ़ के भरे पानी को देखते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed