Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 55 दिन बाद बिना जाम में फंसे कानपुर पहुंचे राहगीर

Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत करते श्रमिक और एक लेन से बिना रुके निकलते वाहन। संवाद
उन्नाव। कानपुर जाने वाले राहगीरों को 55 दिनों बाद जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को सरैंया रेलवे ओवरब्रिज यातायात के लिए खोलने के बाद बृहस्पतिवार को जाजमऊ गंगा पुल, शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल और हाईवे के आजाद मार्ग चौराहे पर यातायात सुचारु रहा। इससे रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सेतु निगम ने मरहला चौराहा से गंगा बैराज होते हुए कानपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित सरैंया रेलवे ओवरब्रिज को बुधवार दोपहर यातायात के लिए खोल दिया था। ओवरब्रिज चालू होने से सरैंया रेलवे क्रॉसिंग और शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल पर वाहनों का दबाव कम हो गया। इसके चलते इन मार्गों पर लगने वाले रोजाना के जाम से काफी हद तक छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन


वहीं, हाईवे पर उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन के जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत का काम भी अब तेजी से चल रहा है। मरम्मत के दौरान हल्के वाहनों के लिए केवल एक लेन उपलब्ध होने और वाहनों का दबाव अधिक रहने से काम प्रभावित हो रहा था। स्थिति यह थी कि 708 मीटर लंबे पुल को पार करने में पांच मिनट के बजाय 20 से 30 मिनट तक लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरैंया ओवरब्रिज चालू होने से जाजमऊ पुल पर वाहनों का दबाव कम हुआ। इससे मरम्मत कार्य में तेजी आई और यातायात भी सामान्य बना रहा। आजाद मार्ग चौराहे पर भी वाहन आसानी से गुजरते रहे।


तय समय से पहले पूरा हो सकता है काम
एनएएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर नैथानी ने बताया कि जाजमऊ गंगा पुल के 76 में से 54 बियरिंग बदलने का काम पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक सरैंया ओवरब्रिज पर डायवर्ट होने से जाजमऊ पुल पर यातायात का दबाव काफी कम रहा। पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड और जिन स्थानों पर स्लैब में कमी थी उसकी भी मरम्मत लगभग पूरी हो गई है। आने वाले दिनों में काम में और तेजी आएगी। हो सकता है कि मरम्मत का काम तय समय सीमा 13 दिसंबर से पहले ही पूरा हो जाए।


वर्जन...
जाम की समस्या को देखते हुए दिन-रात काम कराकर सरैंया ओवरब्रिज का काम तेजी से पूरा कराते हुए बुधवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जो छोटे काम बाकी हैं उन्हें भी पूरा कराया जा रहा है। -एसके सुमन, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम।

जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत करते श्रमिक और एक लेन से बिना रुके निकलते वाहन। संवाद

जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत करते श्रमिक और एक लेन से बिना रुके निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed