{"_id":"6abac525870a663bb3068865","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158560-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रेड शो से उद्यमियों को मिले पांच करोड़ के आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रेड शो से उद्यमियों को मिले पांच करोड़ के आर्डर
विज्ञापन
ट्रेड शो में चर्म उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ मौजूद सुपर हाउस के उद्यमी। स्रोत: उद्यमी
उन्नाव। ग्रेटर नोएडा में चल रहे उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभाग करने वाले आठ उद्यमियों को विभिन्न देशों से करीब पांच करोड़ के आर्डर मिले हैं। ट्रेड शो मंगलवार को भी जारी रहेगा। उद्यमियों को अभी और आर्डर मिलने की उम्मीद है।
25 सितंबर से शुरू हुए ट्रेड शो में जनपद से चर्म उत्पादों को लेकर माडर्न एग्जिम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से शुभम सिंह, अब्दुल्ला टेनरी से अल्तमश वारसी, सुपर हाउस लिमिटेड से हरेंद्र पाल सिंह, जयबुंको इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से मोहम्मद शोएब, ली क्राफ्ट इंडिया से मोहम्मद यूनुस लेदर के जूतों के स्टॉल लगाए हैं। सीएफसी मियागंज से राशिद जारी ने जरदोजी के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। खाद्य प्रसंस्करण में बक्सर के सुनील कुमार ने कुशली व करोवन के अमन कुमार ने नटी विलेज का पीनट बटर का स्टॉल लगाया है। इन उद्यमियों को अब तक करीब पांच करोड़ के आर्डर मिले हैं। मंगलवार को शो का अंतिम दिन होगा।
उद्यमी बोले, ट्रेड शो में 85 देशों आए खरीदार
ट्रेड शो में स्टॉल लगाए अमन कुमार, सुनील कुमार, शुभम, राजकुमार, मोहम्मद युनूस ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि यहां पर 85 देशों के खरीदार आए हैं। आस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम जैसे देशों के खरीदार आए हुए हैं। सुनील कुमार ने बताया कि व्यापार और निवेश के साथ यह ट्रेड शो प्रदेश की सांस्कृतिक और पाक कला विरासत का भी गवाह बन रहा है। उन्नाव की कुशली का स्वाद भी लोगों को खूब भा रहा है। कुशली को सिंगापुर से करीब 55 लाख रुपये का आर्डर मिल चुका है। जापान, रूस, और वियतनाम के खरीदारों को भी कुशली भा रही है। अमन कुमार ने बताया कि उनके पीनट बटर को भी खूब पसंद किया जा रहा है। जार्जिया से 20 टन बटर का आर्डर मिला है। मंगलवार को आर्डर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सरकार ने प्रसार प्रचार के लिए लांच किया है एप
उद्यमियों ने बताया कि उनके उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है। इसमें यूपीआईटीएस एप भी लांच किया है। इसमें विदेशी लोग भी जोड़े गए हैं। हम लोग इस एप के जरिए अपने उत्पादों की खासियत की जानकारी दे रहे हैं। इससे विदेशी खरीदारों को भी उत्पाद की जानकारी लेने में आसानी हो रही है।