फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ओवरब्रिज निर्माण में देरी ने बढ़ाईं मुश्किलें, डायवर्जन से लग रहा जाम

Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव-कानपुर के बीच सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
उन्नाव। रेलवे के अधूरे ओवरब्रिजों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सरैंया-बैराज और लखनऊ-कन्नौज मार्ग को जोड़ने वाले आरओबी के निर्माण में वर्षों की देरी हुई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के लिए यातायात बंद करने का छह महीने का इंतजार बेकार रहा। खतरे को देखते हुए अब यह पुल भारी वाहनों के लिए तीन महीने के लिए बंद कर दिया गया है। यह समस्या 13 दिसंबर तक बरकरार रहेगी। रेलवे पुलों के निर्माण में देरी से उन्नाव, कानपुर और लखनऊ सहित कई जिलों में भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। हालांकि, रेलवे के अधिकारी सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पुल को अक्तूबर के अंत तक पूरा करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो-2-उन्नाव-कानपुर के बीच सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
फोटो-3-जाजमऊ पुल बंद होने से यातायात बढ़ने से संकरी सर्विस रोड पर लगा जाम। संवाद
अधूरे सरैंया पुल ने बढ़ाया जाम
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ गंगा पुल की कानपुर जाने वाली लेन तीन महीने के लिए बंद की गई है। हल्के वाहनों और बसों को मरहला चौराहा से सरैंया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से कानपुर भेजा जा रहा है। चार साल से निर्माणाधीन सरैंया पुल अधूरा होने और हर दस मिनट पर क्रॉसिंग बंद होने से यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

815 मीटर लंबा, चार लेन का पुल 77 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसका निर्माण मार्च 2024 तक पूरा होना था। सरैंया पुल की देरी से जाजमऊ पुल की मरम्मत महीनों बाधित रही। यदि सरैंया पुल चालू होता तो यातायात में इतनी समस्या नहीं होती। क्रॉसिंग बंद होने से लगने वाले जाम से भी बचा जा सकता था।

फोटो-4-हाईवे को लखनऊ-कन्नौज मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग पर अजगैन में निर्माणाधीन पुल। संवाद

तीन साल से निर्माणाधीन है अजगैन रेलवे पुल
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे को लखनऊ-कन्नौज मार्ग से जोड़ने वाले अजगैन रेलवे पुल का निर्माण तीन साल से चल रहा है। इसके पूरा होने में चार महीने और लगेंगे। पुल निर्माण में देरी से भारी वाहनों को जाजमऊ पुल बंद होने पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है।
अजगैन-मोहान मार्ग लखनऊ-कानपुर हाईवे को लखनऊ-बांगरमऊ-कन्नौज मार्ग से जोड़ता है। अजगैन थाना मोड़ से वाहन इसी रेलवे क्रॉसिंग से होकर मोहान तिराहा पहुंचते हैं। यहां से बांगरमऊ, कन्नौज या लखनऊ पहुंचा जा सकता है। यह मार्ग लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, बांगरमऊ, बिल्हौर, कन्नौज, फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली तक जाता है। हरदोई और शाहजहांपुर सहित कई अन्य मार्ग के वाहन भी इसी रास्ते से जुड़े हैं।


रेलमंत्री से सांसद करेंगे शिकायत
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि चाहे पुलों का निर्माण हो या अमृत भारत स्टेशन योजना और मिशन रफ्तार के तहत कराए जा रहे विकास व अन्य निर्माण कार्य। सभी में बेहत सुस्ती है। पिछले महीने उन्नाव रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था और डीआरएम से काम में तेजी लाने के लिए कहा था। जल्द ही रेल मंत्री से फिर मुलाकात कर करके जिले की स्थिति बताएंगे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहेंगे।

वर्जन...
रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में गर्डर रखने का काम चल रहा है। गर्डर के बाद स्लैब का काम होगा। इसमें अभी एक महीने का वक्त लगेगा। अनुमान है कि अक्तूबर के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस पुल को सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। -आशीष कुमार, अभियंता रेलवे।

उन्नाव-कानपुर के बीच सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल। संवाद

उन्नाव-कानपुर के बीच सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल। संवाद

उन्नाव-कानपुर के बीच सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल। संवाद

उन्नाव-कानपुर के बीच सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed