फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अब 12 सितंबर से शुरू होगी जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत

Tue, 08 Sep 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे को बीघापुर तहसील और लखनऊ से जोड़ने वाले बक्सर गंगा पुल की मरम्मत लगभग पूरी हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने भारी वाहनों को रोकने के लिए यहां लगाए हाईटगेज बैरियर भी सोमवार को हटा दिए। हालांकि पुल पर कुछ छुटपुट काम बाकी होने और 11 को भदई अमावस्या पर गंगा स्नान के कारण, लखनऊ-कानपुर हाईवे के जाजमऊ पुल की मरम्मत को चार दिन के लिए फिर टाल दिया गया है।
विज्ञापन

जाजमऊ पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई ने तीन महीने के लिए बंद करने का फैसला लिया था। हालांकि अब केवल भारी वाहनों को ही रोका जाएगा। कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच 27) पर उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर स्थित 51 साल पुराने जाजमऊ गंगा पुल की बियरिंग खराब हैं। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान पुल में तेज कंपन होता है। वर्ष 1975 में बने 708 मीटर लंबे पुल की स्लैब में दरारें भी हैं।
विज्ञापन

मरम्मत के लिए उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन के पुल को भारी वाहनों के लिए तीन महीने के लिए बंद करना है। त्योहार और कांवड़ यात्रा के समापन के बाद एक सितंबर से पुल को यातायात के लिए बंद करने तैयारी थी लेकिन बक्सर गंगा पुल की मरम्मत पूरी न होने से एक सप्ताह के लिए टाला गया। मंगलवार आठ सितंबर से काम शुरू करने की तैयारी थी। सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने बक्सर पुल से भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हाईटगेज बैरियर भी हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे एसपी जय प्रकाश सिंह और एएसपी अखिलेश सिंह ने बक्सर गंगा पुल का निरीक्षण किया। कुछ छुटपुट काम बाकी होने और 11 सितंबर को भदई अमावस्या पर बक्सर घाट पर गंगा स्नान के कारण एक बार फिर जाजमऊ गंगा पुल से लखनऊ से कानपुर जाने वाले भारी वाहनों पर तीन महीने की रोक को चार दिन के टाल दिया गया है।

ज्यादा देर होने पर बढ़ेंगी मुश्किलें
काफी खराब हालत में पहुंच चुके जाजमऊ पुल की तत्काल मरम्मत जरूरी है। अगर और देर हुई तो लोगों की परेशानी बढ़ेगी और ठंड में काम समय पर पूरा करने की चुनौती होगी। इस पुल में 39 स्पॉन हैं। इनमें 29 मीटर लंबे 20 बड़े स्पॉन और 19 छोटे स्पॉन की लंबाई सात मीटर है। कोहरा होने की स्थिति में 10 मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल होता है। तकनीकी अधिकारी के मुताबिक बियरिंग बदलने के लिए स्पॉन को जैक लगाकर बराबर ऊपर उठाना होता है, अभी काम कराना आसान होगा। वहीं हमीरपुर सहित अन्य स्थानों पर इस समय खनन बंद होने से चार से पांच हजार भारी वाहन भी कम हैं।

वर्जन...
बक्सर पुल की मरम्मत का कुछ काम अभी भी बाकी है। इसे दो-तीन दिन में पूरा कराने के बाद हाईवे के ट्रैफिक डायवर्जन पर फैसला लिया जाएगा। जाजमऊ पर रोक लगने से इस रूट पर भारी वाहनों का आवागमन अत्यधिक होगा। इसकी वजह से लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर सहित कई अन्य जिलों का यातायात प्रभावित होगा। इसी वजह से सभी बिंदुओं पर गहनता से समीक्षा करने के बाद एनएचएआई को अनुमति दी जाएगी। -घनश्याम मीना, जिलाधिकारी, उन्नाव

जाजमऊ गंगा पुल से कानपुर जाने वाली लेन से भारी वाहनों पर रोक लगने पर उन्नाव-लालगंज हाईवे सहित अन्य रूटों पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। बक्सर पुल से हाईटगेज बैरियर हटाए जाने के बाद निरीक्षण किया गया, तो अभी कुछ छुटपुट काम बाकी होने की जानकारी मिली है। वहीं भदई अमावस्या पर इस पौराणिक महत्व वाले चंडिका देवी मंदिर में दर्शन और गंगा स्नान के लिए कई जिलों के लोग आते हैं। अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अभी भारी वाहनों के डायवर्जन की अनुमति नहीं दी गई है।-अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।


जाजमऊ पुल की मरम्मत के दौरान करीब तीन महीने के लिए अब केवल भारी वाहनों को ही रोका जाएगा, क्योंकि स्पॉन को जैक लगाकर उठाने के दौरान भारी वाहनों के निकलने से ज्यादा कंपन होगा और जैक फिसलने का खतरा रहेगा। स्पॉन में अतिरिक्त जैक लगाकर काम के दौरान भी हल्के वाहनों का आवागमन जारी रखा जाएगा। -पंकज यादव, पीडी एनएचएआई कानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed