{"_id":"6a987a5af08c0d51f30fc40f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156929-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसे में घायल श्रमिक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसे में घायल श्रमिक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
फोटो-23-हनीफ (फाइल फोटो)
नवाबगंज। सोहरामऊ-कालूखेड़ा मार्ग पर लालपुर गांव के पास तीन महीने पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे घर लाकर इलाज करा रहे थे।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी हनीफ (35) मजदूरी करते थे। 14 जून को साथी राजा (25) के साथ लालपुर गांव के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। तभी दतौली गांव निवासी बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान राजा की हालत में सुधार हुआ था।
हनीफ की हालत गंभीर देख परिजनों ने लखनऊ बंथरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सुधार न होने पर एक सप्ताह पहले परिजन उसे घर ले आए थे। मंगलवार दोपहर दो बजे घर पर ही हनीफ की मौत हो गई। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। पति की मौत से पत्नी सन्नो बानो, तीन बेटियां साहिबा, जैबा और ईबा बेहाल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाली बाइक के पंजीकरण नंबर पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। अब धारा बढ़ाई जाएंगी।