फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: संस्कृत बोर्ड के परिणाम में बेटियों का दबदबा

Sat, 25 Apr 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा
उन्नाव। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के निकले परीक्षा परिणाम में भी जिले में बेटियों का दबदबा रहा। पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) में प्राची शर्मा ने 79.57 और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) प्रियंका ने 69.25 प्रतिशत अंकाें के साथ जिले में टाॅप किया है। जिले में संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 10 और इंटरमीडिएट में भी 10 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें सभी सफल रहे।
विज्ञापन


उत्तर मध्यमा में जिले में टॉप करने वाली प्रियंका ने बताया कि वह नौबस्ता कानपुर आवास-विकास की रहने वाली हैं। पिता नरेंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां सुधा की मौत हो चुकी है। बताया कि श्री झांडेश्वर सामवेद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बड़ौरा से पढ़ाई की। किसी प्रकार की कोचिंग नहीं की, घर में रहकर पढ़ाई की। बताया कि भविष्य को लेकर अभी कुछ सोचा नहीं है।
विज्ञापन


फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा

उत्तर मध्यमा में जिले में दूसरे नंबर पर रहे सूरज कुमार विश्वकर्मा ने 68.50 अंक हासिल किए हैं। वह भी झांडेश्वर सामवेद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बड़ौरा के छात्र हैं और मूलत: फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं और कानपुर में रहते हैं। सूरज ने बताया कि वह पिता अभिमन्यु कुमार विश्वकर्मा के साथ बढ़ई का काम करते हैं। आगे शिक्षक बनना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय उत्तर मध्यमा की छात्रा सीमा राजपूत ने 67.50 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल सहित परिवार का नाम रोशन किया है। बताया कि पिता रामकिशोर खेती करते हैं, मां सुमन गृहणी हैं। बताया कि लगन के साथ मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है। कहा कि उनका स्वास्थ्य विभाग में जाने का मन है।


फोटो-26-प्राची शर्मा

पूर्व मध्यमा की जिला टॉपर रहीं प्राची शर्मा ने मौरावां कस्बा स्थित संस्कृत महाविद्यालय में परीक्षा दी थी। प्राची ने बताया वह हिलौली ब्लाॅक के गांव करदहा की रहने वाली हैं। बताया नियमित स्कूल जाकर पढाई करती थीं। पिता ललित कुमार किसान और मां नीलम ग्रहणी हैं। छोटा भाई प्रदुम्न और बड़ा भाई रितेश है। उनका सपना इंजीनियर बनने का है। छात्रा की उपलब्धि पर शिक्षक सर्वेश अग्निहोत्री सहित अन्य स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।
पूर्व मध्यमा की छात्रा शालिनी राठौर पुत्री चंद्रपाल ने 73.57 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने श्रीरामसंस्कृत विद्यालय देवाराकला गंगाघाट से पढ़ाई की। पिता किसान हैं। मां गुड्डी ग्रहणी हैं।



फोटो-27-आदित्य यादव
आदित्य को तीसरा स्थान
बांगरमऊ नगर स्थित कृष्णभूषण वेदवेदांग संस्कृत विद्यालय के छात्र आदित्य यादव ने पूर्व माध्यम द्वितीय में 73.14 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह फतेहपुर चौरासी ब्लाॅक के काजीपुर बंगर गांव के निवासी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय मां संजू देवी और पिता वीरेंद्र के साथ गुरुजनों को देते हैं। बताया कि संस्कृत विषय उन्हें बहुत अच्छा लगता है, उन्होंने अधिकतर पढ़ाई संस्कृत से की है।



फोटो-28-अवधेश कुमार शुक्ला
शिक्षक बनना चाहते हैं अवधेश

श्री सीताराम जयराम एंग्लो संस्कृत महाविद्यालय सुमेरपुर के पूर्व मध्यमा के छात्र अवधेश कुमार शुक्ला ने 67.29 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। अवधेश ने बताया कि भविष्य में वह आचार्य कर शिक्षक बनना चाहते हैं। पिता देवेंद्र कुमार बिजली की दुकान चलाते हैं, मां नीतू शुक्ला गृहणी हैं।

फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा

फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा

फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा

फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा

फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा

फोटो-21-सूरज विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed