{"_id":"69da9fc90a17614e290985ba","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148451-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जर्जर पोनी रोड जल्द बनेगी, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जर्जर पोनी रोड जल्द बनेगी, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
फोटो-16- जर्जर हो चुका नगर पालिका गंगाघाट को हाईवे से जोड़ने वाला पोनी रोड। संवाद
- फोटो : 1
उन्नाव। नगर पालिका गंगाघाट और आसपास के 28 मोहल्लों और मजरों की करीब दो लाख आबादी के लिए मुसीबत बनी पोनी रोड की 1800 मीटर जर्जर सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। शासन ने इसके लिए 1.77 करोड़ स्वीकृत कर पहली किस्त में 8.86 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
गंगाघाट नगर पालिका में कोतवाली तिराहा से लखनऊ-कानपुर हाईवे को दो स्थानों पर जोड़ने वाले पोनी रोड की लंबाई 6.800 मीटर है। एक साल पहले छह करोड़ की लागत से पांच किलोमीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। बाकी बची 1.840 किमी. सड़क जर्जर होने से लोगों को दिक्कतों से छुटकारा नहीं मिला। सदर विधायक की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने शासन को बाकी बचे मार्ग के लिए बजट की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। शुक्लागंज निवासी रमेश कुमार शुक्ला, दिनेश सिंह, राजीव सिंह, मुनेश्वर रावत आदि ने बताया कि यह मार्ग शुक्लागंज को दो स्थानों पर जोड़ता है। लखनऊ-कानपुर हाईवे के आजाद मार्ग से पोनी गांव तक आने वाला मार्ग और जाजमऊ के पास त्रिभुवन खेड़ा से शुक्लागंज की ओर जाने वाला मार्ग भी इसी पोनी-शुक्लागंज सड़क में जुड़ता है। इस सड़क के बनने से गंगाघाट नगर पालिका के 14 मोहल्ले और आसपास के गांव व मजरों सहित करीब 28 बस्तियों की दो लाख से अधिक आबादी को राहत मिलेगी।
इसी मार्ग के सामने एनएचएआई बनाएगा पुल
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर इसी मार्ग के सामने जाजमऊ की तरफ त्रिभुवन खेड़ा चौराहा के पास एनएचएआई एक फ्लाईओवर बनाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यहां पुल बनने से रायबरेली हाईवे और गंगा बैराज व शुक्लागंज की पोनी सड़क से आवागमन करने वाले सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे और शुक्लागंज के लोगों को हाईवे जाने के लिए मरहला चौराहा होते हुए आजाद मार्ग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
वर्जन...
विधानसभा क्षेत्र का विकास और क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़कों जाल बिछाया गया है, जो ही बन पाए थे उन्हें अब बनवाया जा रहा है। हर गांव और मोहल्ले को पक्की सड़क जोड़ने का काम किया है। जहां भी आवश्यकता होगी और निर्माण कराए जाएंगे। पंकज गुप्ता, सदर विधायक।
शुक्लागंज में पोनी सड़क का दो भागों में निर्माण कराया जा रहा है। बाकी बचे 1.8 किलोमीटर सीसी मार्ग का निर्माण बाकी था इसके लिए विशेष मरम्मत के कार्य के तहत एक करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।- हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी