नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पक्षी विहार गेट के सामने बृहस्पतिवार रात नौ बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिर कुचल जाने से काफी देर बाद उसकी पहचान हो पाई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सरायजोगा गांव निवासी पप्पू (42) बृहस्पतिवार रात बाइक से अजगैन की तरफ जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पक्षी विहार के पास किसी वाहन टक्कर से सड़क पर गिरा और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल जाने से मौत हो गई। पत्नी सीमा ने बताया कि वह मजदूरी करते थे। रात करीब 8:30 बजे किसी काम से अजगैन जाने की बात कहकर घर से निकले थे। पत्नी सीमा और बेटी रुचि, रिया, प्रिया, बेटे ऋृषि और रितिक बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।