फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एलपीजी किल्लत से पीएनजी कनेक्शन की बढ़ी मांग, चार दिन में 300 आवेदन

Fri, 27 Mar 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। एलपीजी की किल्लत के कारण पीएनजी कनेक्शन के आवेदन तेजी से बढ़े हैं। पिछले चार दिन में 300 लोगों ने आवेदन किया है। शहर में पीएनजी और सीएनजी आपूर्ति करने वाली कंपनी सीयूजीएल पाइप लाइन विस्तार की योजना बना रही है।
विज्ञापन

पीएनजी की पाइप लाइन अभी केवल आठ वार्डों में ही है। करीब 30 हजार घरों में से अब तक केवल नौ हजार 81 कनेक्शन ही थे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार जिन क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति है वहां के निवासियों को एलपीजी नहीं मिलेगी। शहर के इन आठ वार्डों में सीयूजीएल ने लगभग पांच साल पहले कनेक्शन की सुविधा शुरू की थी। काफी प्रयासों के बावजूद कनेक्शन लेने वालों की संख्या कम थी। पश्चिमी एशिया में युद्ध से एलपीजी की किल्लत शुरू हुई। इसके बाद लोगों में पीएनजी कनेक्शन लेने की होड़ लग गई है।
विज्ञापन


सीयूजीएल के मार्केटिंग इंचार्ज अब्दुल मुही खान ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन मौजूद है, वहां 10 से 15 दिन में कनेक्शन दे दिए जाएंगे। हालांकि सिविल लाइंस और आवास विकास कॉलोनी जैसे अन्य क्षेत्रों में पाइप लाइन नहीं है। इन क्षेत्रों में कनेक्शन देने में कुछ महीनों का समय लगेगा। बताया कि आपूर्ति क्षेत्र विस्तार की योजना लंबी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए ग्राहकों के लिए विशेष छूट

सीयूजीएल ने 31 मार्च तक नए ग्राहकों के लिए विशेष छूट की योजना शुरू की है। मार्केटिंग इंचार्ज ने बताया कि सात हजार रुपये की कनेक्शन फीस में दो हजार रुपये की छूट दी जा रही है। कनेक्शन लेने वाले को केवल पांच हजार रुपये ही देने होंगे। पहले महीने के बिल में भी अधिकतम 500 रुपये की छूट मिलेगी। घरेलू कनेक्शन के लिए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर दर 55 रुपये है।

जिले में एलपीजी उपभोक्ता
गैस कंपनी व्यावसायिक घरेलू
आईओसीएल-1327-223103
बीपीसीएल-777-292448
एचपीसीएल-850-226000

सीयूजीएल (एनजी/पीएनजी) के उपभोक्ता
घरेलू-9081
फैक्टरी-08
व्यावसायिक-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed