फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आपूर्ति से दोगुनी सिलिंडर की मांग, एजेंसियों पर सुबह से शाम तक भीड़

Sat, 14 Mar 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25- शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
उन्नाव। ईरान-इस्राइल युद्ध बीच युद्ध और हालात बिगड़ने से रसोई गैस (एलपीजी) के लिए मच रही मारामारी ने 10-12 साल पुराने दिन याद दिला दिए हैं। गैस रिफिल सिलिंडर बुक कराने सुबह आठ बजे से ही एजेंसियों पर कतारें लग रही हैं। कई बार धक्कामुक्की की स्थिति भी बनती है। गैस कंपनियों का दावा तो ढाई दिन में होम डिलीवरी का है लेकिन उपभोक्ताओं को चार-पांच दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति गड़बड़ाने और दूसरी तरफ इस्राइल-इराक में तनाव जारी रहने से लोग आने वाले दिनों में गैस और पेट्रोलियम को लेकर परेशान होने लगे हैं। हालांकि सरकार और एजेंसियों की तरफ से साफ बताया जा रहा है कि किसी तरह की कोई कमी नहीं हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भी स्पष्ट बताया है कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लोग स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे समस्या हो रही है।
विज्ञापन

शहर में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर रामजी ने बताया कि अत्यधिक बुकिंग होने से पांच दिन में लंबित बुकिंग की संख्या छह हजार के पार हो गई है। बताया कि शहर इंडेन गैस के रोजाना औसतन 650 सिलिंडरों की खपत है लेकिन चार दिन से केवल 306 सिलिंडर का एक लोड ही मिल पाने से डिलीवरी लंबित हो गई और शुक्रवार को करीब छह हजार डिलीवरी लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो लोड में 612 सिलिंडर मिलने से राहत रही है। दावा किया कि 600 की होम डिलीवरी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वर ने दिया जवाब, नहीं हो पाई गैस की बुकिंग



परियर। सर्वर न आने से नहीं बुक हो पा रहा गैस सिलिंडर, उपभोक्ता गैस के लिए हो रहे परेशान। एजेंसी संचालकों ने बताया पर्याप्त मात्रा में है गैस। परियर स्थित भगवानदीन एचपी गैस एजेंसी में सुबह से ही लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए थे। दो दिनों से सर्वर न आने से बुकिंग नहीं हो पा रही है जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे है। भगवानदीन एचपी गैस एजेंसी परियर में सिलिंडर लेने आए बबलू ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले परियर एजेंसी से सिलिंडर लिया था अब खत्म हुआ तो दोबारा लेने आए तो संचालक अगले दस दिन बाद आने को कहा है।

बांगरमऊ नगर के मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी पंकज गुप्ता के छोटे भाई नीरज की शादी शनिवार को है दोनों पक्षों की व्यवस्था उनके द्वारा ही की जानी है। बताया कि गैस सिलिंडर की किल्लत होने से किसी तरह 10 सिलिंडर की व्यवस्था की है। बताया कि प्रति सिलिंडर 1700 रुपये देने पड़े हैं।
45 दिन बाद मिलेगी गैस
असोहा। अतरसई गांव निवासी शिवम सिंह ने बताया कि उन्होंने 11 मार्च को गैस की बुकिंग कराई थी, कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। आज एजेंसी पहुंचने पर बताया गया कि बुकिंग के 45 दिन बाद आना।


सिलिंडर 750, लेने वाले पहुंच गए एक हजार

पुरवा। कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर उपलब्ध होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। 720 सिलिंडर पहुंचे और लेने वाले करीब एक हजार जुट गए। इससे अफरा-तफरी भी रही।
मिर्री चौराहा स्थित शुक्ला ढाबा संचालक शिवम शुक्ला ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने ढाबा चलाने में समस्या आ रही है। कोयला भट्ठी का सहारा लेना पड़ रहा है। एजेंसी मालिक विजय कुमार ने कि शुक्रवार को घरेलू 720 सिलिंडर का लोड आया है। उपभोक्ताओं को दी गई है।
डीएसओ ने किया एजेंसियों का निरीक्षण

जिलापूर्ति अधिकारी राजबहादुर सिंह ने शुक्रवार को भी कई एजेंसी और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि कहीं कोई समस्या नहीं है। गैस सिलिंडर हों या पेट्रोलियम सभी की पर्याप्त उपलब्धता है। बताया कि केवल समस्या यह है कि लोग आने वाले दिनों में दिक्कत बढ़ने की अफवाहों में आकर एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। बताया कि सभी एजेंसी में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
कंट्रोलरूम में पहुंचीं 40 शिकायतें
जिला पूर्ति कार्यालय में स्थापित किए गए कंट्रोलरूम के फोन नंबर 8924095505 पर दिन भर घंटी बजती रही। एक दिन में 40 लोगों ने फोन किया और गैस न मिलने, एजेंसी का टोलफ्री नंबर न लगने की समस्या बताई। उन्हें बताया गया कि गैस एजेंसी का बुकिंग फोन नंबर एक ही होता है। सर्वर की अत्यधिक लोगों के फोन लगाने सर्वर में समस्या हो रही है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
तहसीलों के पूर्ति निरीक्षकों को इन नंबरों पर बताएं सदर तहसील के लोग पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह को फोन नंबर 8105335423, पुरवा में भावेश सिंह को 9451463700 पर, हसनगंज में दिनेश चंद्र को 6389082601 व सौरभ त्रिपाठी को 8985292120 नंबर पर, बीघापुर के लोग पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार 8052497434 को सफीपुर के लोग जोगेंद्र कुमार को मोबाइल नंबर 8193008839 पर अपनी समस्या बता सकते हैं।



इन टोल फ्री नंबरों पर भी सकते हैं समस्या

भारत गैस हेल्पलाइन-1800-22-4344
इंडेन गैस कस्टमर केयर-1800-2333-555
एचपी गैस कस्टमर केयर-1800-2333-555

फोटो-25- शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-25- शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-25- शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-25- शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-25- शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

फोटो-25- शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed