फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हिलटेक्स ओवरसीज को टेक्सटाइल निर्यात में प्रदेश का प्रथम पुरस्कार

Sat, 14 Mar 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-5- लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उद्यमी यश भरतिया को सम्मानित करते प्रदेश सरकार के मं
उन्नाव। प्रदेश सरकार ने उन्नाव स्थित हिलटेक्स ओवरसीज को टेक्सटाइल क्षेत्र में बड़े निर्यात के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अध्यक्ष यश भरतिया को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


यह इकाई औद्योगिक क्षेत्र मगरवारा में संचालित है। यह रक्षा व सुरक्षाबलों के लिए विशेष उत्पाद बनाती है। कंपनी मुख्य रूप से सैन्य टेंट, वर्दी, जूते, बैग और अन्य टेक्सटाइल उत्पाद तैयार करती है। अमेरिका, यूरोप व मध्य पूर्व के 32 से अधिक देशों में सैन्य व सुरक्षा कर्मियों के उपयोगी उत्पाद निर्यात करती है। भारत में भी कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी को उत्पाद आपूर्ति किए जाते हैं। पैराशूट फैक्टरी भी इसके उत्पादों का उपयोग करती है।
विज्ञापन


कंपनी को मिल चुके हैं कई पुरस्कार हिलटेक्स ओवरसीज के अध्यक्ष राजीव भरतिया ने बताया कि कंपनी को मिला तीसरा स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड है। यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए है। इससे पहले कंपनी को वर्ष 2020 और 2021 में भी यह सम्मान मिल चुका है। निदेशक यश भरतिया ने बताया कि उनकी कंपनी करीब 30 साल से इसी क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी ने उत्पादों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया है, जिससे देश और 32 से अधिक अन्य देशों में निर्यात संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed