फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जिला महिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस पर उत्पीड़न का आरोप

Thu, 26 Feb 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में आउटसोर्स पर तैनात नर्स ने कार्यवाहक सीएमएस पर शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नर्स ने इसकी शिकायत डीएम से की है। सीएमएस ने आरोपों को झूठा बताया है। सीएमओ ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप कि सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद उन्हें अकेले बुलाकर गलत हरकतें करते हैं। विरोध करने पर रात की ड्यूटी, मानदेय रोकने और संविदा खत्म करने की धमकी देते हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेगी। दावा किया कि अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ भी ऐसी हरकतें की हैं और विरोध करने पर नौकरी से हटा दिया गया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। बताया आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी तीन दिन पहले बिना सूचना अनुपस्थित थीं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। इसी वजह से झूठे आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश ने कहा कि महिला अस्पताल के इस प्रकरण की जानकारी हुई है। जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed