{"_id":"6999fe0adcbef9bb9f0e5957","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145630-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 50 करोड़ से सड़कों, पुलिया और नालों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 50 करोड़ से सड़कों, पुलिया और नालों का होगा निर्माण
विज्ञापन
फोटो-22-विकासभवन सभागार में बैठक के दौरान मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य। स्रोत: पंचायत कर्म
उन्नाव। जिला पंचायत की बैठक में 50 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें, पुलिया और नालों के साथ अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विकासभवन सभागार में शनिवार दोपहर तीन बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा हुई। अपर मुख्य अधिकारी ओपी सिंह ने पिछली बैठक की कार्रवाई रखी। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के करीब 50 करोड़ का मूल बजट सदन में रखा गया। सदस्यों ने इसे स्वीकृति दे दी। इस धनराशि से सड़कों के अलावा पुलिया, पानी निकासी के लिए नालों का भी निर्माण कराने के प्रस्तावों को भी सदन की स्वीकृति मिली है।
अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्यों पर काफी खर्च किया जाएगा। प्रस्तावों में सडक़ व पुलिया निर्माण की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा पानी निकासी के लिए नाला निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
इंसेट-1
सदस्यों ने उठाई बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं
बैठक में सदस्य इंद्रमोहन सिंह, उपासना, शिवदेवी, रमेश चंद्र, सुशील चंद्र, पूजा यादव, अशोक व मनमोहन आदि ने क्षेत्र की बिजली, पानी, पुलिया व सड़क की समस्याएं उठाईं। अध्यक्ष ने अधिकारियों को सदस्यों की शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ कृतिराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।