{"_id":"6998aeb53129d2520b0a3f9a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145588-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शादी में बंदर का उत्पात, दुल्हन के चाचा सहित तीन को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शादी में बंदर का उत्पात, दुल्हन के चाचा सहित तीन को काटा
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। विकास खंड क्षेत्र के गिरजा नगर निवासी जयराम यादव की बेटी की आई बरात में कटखने बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। बंदर ने दुल्हन के चाचा सहित तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे पहले भी बंदर गांव की युवती को घायल कर चुका है।
गिरजा नगर में जयराम यादव की बेटी की बृहस्पतिवार को बरात आई थी। इसी बीच गांव में धमाचौकड़ी करने वाला कटखना बंदर पंडाल में घुस गया और उत्पात शुरू कर दिया। बंदर ने दुल्हन के 60 वर्षीय चाचा सुखराम और मौसा विजय को काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा बंदर ने बरात में आई युवती को काट लिया। इसके पूर्व भी कटखने बंदर गांव की ही ज्योति गौतम को भी काट कर घायल कर चुका है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुराग शुक्ला, कमल किशोर शुक्ल ने वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की गुहार लगाई है। वन दरोगा मोहित दुबे ने बताया कि बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाया जा रहा है।