फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईवे पर चार घंटे जाम, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी फंसे

Sat, 14 Feb 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-35- पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा फेसबुक पर किया गया पोस्ट। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म ​शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित कार्यमक्र में अपनी प्रस्तुति देती मुस्कान बेबी। संवाद
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ गंगा पुल पर शुक्रवार की दोपहर बस खराब होने से तीन किलोमीटर में चार घंटे तक यातायात रेंगता रहा। इसी दौरान कानपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी फंस गए। जानकारी हुई तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन -फानन बस को धक्का देकर हटवाया गया। इसपर पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुटकी लेते हुए लिखा, दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे। उल्टी गणित वालों से सब पूछ रहे हैं कि गंगा ब्रिज पर 90 मिनट जाम का क्या।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस जाजमऊ गंगापुल पर खराब होने से यातायात प्रभावित हो गया। करीब चार घंटे तक यातायात रेंगता रहा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला भी फंस गया। जाजमऊ पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद सिंह ने बताया कि जैसे ही इसकी सूचना मिली वह खुद मौके पर पहुंचे और बस को हटवाकर सपा मुखिया के काफिले को निकलवाया।
विज्ञापन


फोटो-36- उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ कस्बे में लगा लंबा जाम। संवाद

कानपुर-लखनऊ हाईवे जाम से जूझे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्नाव/नवाबगंज। शुक्रवार की रात कानपुर-लखनऊ हाईवे और उन्नाव-हरदोई मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव के पास एक ट्रक के पहिये का गुल्ला टूटने से कानपुर-लखनऊ हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिससे यात्रियों को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, बांगरमऊ में सड़क किनारे बने गेस्ट हाउसों के बाहर अवैध पार्किंग के कारण उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा जाम
कबरई से गिट्टी लेकर लखनऊ जा रहे एक ट्रक का पहिये का गुल्ला बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव के पास अचानक टूट गया। इससे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। दूसरी लेन से वाहनों को निकलने से यातायात उलझ गया। रात करीब दो बजे हाइड्रा की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। एसआई कृष्णधारी सिंह ने बताया कि ट्रक खराब होने से जाम लगा था, जो बनी मोड़ तक पहुंच गया था। दूसरी लेन के वाहनों को हसनापुर मोड़ से डायवर्ट कर जाम खुलवाया गया।

गेस्ट हाउसों के बाहर अवैध पार्किंग से मार्ग बाधित
वहीं दूसरी ओर, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ स्थित लखनऊ चौराहे के पास सड़क किनारे कई गेस्ट हाउसों में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण समस्या खड़ी हुई। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे चार पहिया वाहन सवारों ने गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर दीं। जब गेस्ट हाउसों से लोग निकलने लगे, तो वाहनों के निकलने की जगह न होने से आवागमन ठप हो गया। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग और उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोनों ओर से वाहन आने से जाम लगने लगा। इस दौरान ट्रक चालकों और कार सवारों ने दोनों लेन से निकलने का प्रयास किया, जिससे बाइक सवार भी आगे नहीं बढ़ पाए।



प्रशासनिक प्रयास से यातायात सुचारू



सूचना मिलते ही बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को जैसे-तैसे आगे-पीछे कराकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। रात करीब 12:50 बजे तक आवागमन पूरी तरह सुचारू हो पाया। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि सहालग के कारण जाम की स्थिति बनी थी, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया था। इन दोनों घटनाओं ने सड़कों पर यातायात प्रबंधन की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed