फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लिंक मार्ग बंद करने से खफा ग्रामीणों ने रुकवाया आउटर रिंग रोड का काम

Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-6-निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड पर काम रोककर खड़े ग्रामीण व मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर रूपेश मिश्र
अचलगंज। सुपासी-जेवाखेड़ा लिंक मार्ग अचानक बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड का कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पीएनसी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


कानपुर-उन्नाव के बीच आउटर रिंग रोड का निर्माण चल रहा है। शनिवार को कर्मचारी सुपासी से जेवाखेड़ा, रामचरामऊ, बंदीपुर और बिजलामऊ को कानपुर-लखनऊ हाईवे से जोड़ने वाले चार किलोमीटर लंबे लिंक मार्ग को डंपरों से मिट्टी डालकर बंद करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही 50 से अधिक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काफी पुरानी है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मजदूर, दूधिये और किसान आवागमन करते हैं। लोगों के खेत भी सड़क के दोनों ओर स्थित हैं। इस मार्ग के बंद होने से लगभग पांच हजार की आबादी को कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। बीडीसी सोनू यादव के अनुसार, अधिकारियों ने पहले ग्रामीणों को अंडरपास स्वीकृत होने का आश्वासन दिया था लेकिन अब सड़क को नक्शे पर न होने का कारण बताकर बंद किया जा रहा है। बताया कि सड़क का अधिकांश हिस्सा सुपासी ग्रामसभा की जमीन से होकर गुजरता है, जहां करीब 30 वर्ष पूर्व चकबंदी हुई थी और तब यह गलियारा नक्शे पर दर्ज नहीं था। लगभग 10 वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पीएनसी के डिपार्टमेंटल मैनेजर रूपेश मिश्र को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और अंडरपास बनवाने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों को अग्रिम आदेश तक सड़क वाले हिस्से में मिट्टी न डालने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान रामचंद्र, अनिल रावत, बाबूराम, रंजीत, राजा, रामराज, महेंद्र, ननकू, रमाशंकर, कमला शंकर, राकेश निषाद, रंजीत निषाद, चुन्नीलाल, विजय, महेंद्र सिंह और भरत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed