फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घरों में नहीं लगानी पड़ेगी टंकी, टोटी से मिलेगा 24 घंटे पानी

Sat, 03 Jan 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11- पीडी नगर भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए की गई खोदाई। स्रोत: जल निगम
उन्नाव। अमृत योजना के दूसरे चरण में शासन ने शहर के पीडी नगर वार्ड में अत्याधुनिक प्रणाली युक्त पेयजल योजना को मंजूरी दी है। पायलट प्रोजेक्ट शामिल वार्ड में इस योजना पर 26.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वार्ड की 15 हजार आबादी को 24 घंटे टोटी खोलते ही पानी मिलेगा।
विज्ञापन

अटल मिशन आफ रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना के फेज-2 में शासन ने उन्नाव शहर के वार्ड-18 पीडी नगर को शामिल किया है। इसके लिए यहां भूमिगत टैंक और स्वचलित प्रणाली वाले उपकरणों से लैस पंप और अन्य सेंसर वाले उपकरण लगाए जाएंगे। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस वार्ड की 15 हजार आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पाइप लाइन के माध्यम से सभी घरों में कनेक्शन और मीटर लगाए जाएंगे। भूमिगत टैंकों में पानी स्टोर किया जाएगा और आटोमैटिक उपकरणों से लैस इस पेयजल योजना में टैंक में पानी कम होते ही पंप खुद ही चालू हो जाएंगे। घरों में पानी लगातार पहुंचता रहेगा। इसके लिए ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी जो पाइप लाइन में पानी का प्रेशर लगातार बनाए रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन दर्ज होंगी शिकायतें, तुरंत ठीक होंगे फाॅल्ट
इस पेयजल योजना के लिए अलग से तकनीकी टीमें लगाई जाएंगी। उपभोक्ता फोन या एप के जरिए पानी न आने, लीकेज, प्रेशर कम आने और अन्य शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। तय समय में रैपिड टीम पहुंचकर फाल्ट की मरम्मत कर जलापूर्ति सुनिश्चित करेगी।


जल निगम के एक्सईएन पंकज रंजन झा ने बताया कि इस पेयजल योजना में कभी भी पानी खत्म नहीं होगा। जैसे ही टैंक में पानी खत्म होगा सेंसर पंप को चालू कर तुरंत पानी का लेवल पूरा कर देंगे। ऑनलाइन कंट्रोल के माध्यम से लोगों की समस्या का तत्काल समाधान होगा। पहले चरण में 3500 घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे। योजना जून 2026 में शुरू कर दी जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के बाद आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी इस तरह की ऑटोमेटिक जलापूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed