{"_id":"693db60270ea8ef98904184e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-141800-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक को ओवरटेक कर रहे डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक को ओवरटेक कर रहे डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
फोटो-15- प्रियांशु (फाइल फोटो)
हसनगंज (उन्नाव) । अजगैन-मोहान मार्ग पर धाराखेड़ा गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे शिक्षक समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहम्मद यामीन (35) अजगैन से हसनगंज के बीच ऑटो चलाते हैं। शनिवार की सुबह अजगैन मोड़ से सवारियां लेकर मोहान जा रहे थे। धाराखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार खाली डंपर के चालक ने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करते समय ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो चकनाचूर हो गया।
ऑटो में बैठे अजगैन कोतवाली के मद्दूखेड़ा गांव निवासी पुत्ती लाल (46), दही थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीतांबर नगर की कोयला गली निवासी प्राइवेट शिक्षक रमाशंकर (45) और अजगैन कोतवाली मुड़ेरा (डहरौली ) गांव निवासी प्रियांशु (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक मोहम्मद यामीन, सफीपुर निवासी विमलेश (32), कानपुर के ग्वालटोली निवासी संजय कुमार (44), अजगैन कोतवाली मद्दूखेड़ा निवासी लाला (65) गंभीर रूप से हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही तीन किलोमीटर दूर नवई में खड़ी पीआरवी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। पांचों घायलों को आनन-फानन नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एएसपी प्रेमचंद्र, सीओ अरविंद चौरसिया और तहसीलदार अविनाश चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।