फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

एसआईआर : तीन विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदाताओं तक नहीं पहुंचे गणना प्रपत्र

Thu, 11 Dec 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में 23.25 लाख मतदाताओं में अभी तीन विधानसभा क्षेत्रों में शत प्रतिशत तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंच पाए हैं। मैपिंग का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। इसमें भी तीन विधानसभा क्षेत्रों की ही स्थिति खराब है।
विज्ञापन

जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या 23.25 लाख है। अभी तक बांगरमऊ में 359424, सफीपुर में 346386 और मोहान में 346132 मतदाताओं तक शत प्रतिशत गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। अन्य में सदर, भगवंतनगर और पुरवा में आंकड़ा क्रमश: 99.95, 99.92 और 99.99 फीसदी ही पहुंचा है। सदर में 433034, भगवंतनगर में 420381 और पुरवा में 419696 मतदाता हैं।
विज्ञापन

मैपिंग में भी जिले में अभी 18 फीसदी वोटरों का फार्म डिटिजाइज होना शेष है। सदर में सबसे ज्यादा 26 फीसदी मतदाताओं का फार्म वापसी का इंतजार है। भगवंतनगर में 18 और पुरवा में 16 प्रतिशत मतदाताओं ने फार्म वापस नहीं किया है। ऐसे में यहां पर मैपिंग का कार्य प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि उनके पास अभी तारीख बढ़ने का कोई लिखित आदेश नहीं दिया है। वैसे भी जिले की स्थिति फिलहाल ठीक है। पुरानी तारीख के अनुसार अभी एक दिन का समय शेष है। जिस पर समय से काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed