फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फायरमैन के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-30-फायरमैन के घर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
उन्नाव। चचेरे भाई की शादी में परिवार सहित शामिल होने रायबरेली गए अग्निशमन विभाग कर्मी के घर के ताले तोड़ चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। शनिवार को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार करीब तीस लाख के जेवर चोरी हुए हैं। चोर सीसी टीवी कैमरे का डीबीआर भी उखाड़ ले गए।
विज्ञापन

शहर स्थित अग्निशमन केंद्र में तैनात फायरमैन रामबिलास मूल रूप से रायबरेली जिले के खीरो थाना के सेमरी के रहने वाले हैं। सदर कोताली के मोहल्ला गदनखेड़ा में घर बनाकर रहते हैं। चार दिसंबर को रायबरेली में उनके चचेरे भाई की शादी थी। वह पत्नी रेखा यादव और दोनों बच्चों के साथ गए थे। शनिवार शाम को वह घर लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर कमरों, अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे और सारा सामान अस्तव्यस्त मिला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर करीब तीस लाख के सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान ले गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात पड़ोस के लोगों से जानकारी की थी तब गेट का ताला बंद था। घटना रात दस बजे के बाद हुई है। सुबह मोहल्ले के लोगों ने गेट खुला देखा तो अनुमान लगाया कि रात में वापस आ गए होंगे। जांच के दौरान पता चला कि चोर घर में लगे सीसी टीवी कैमरे का डीबीआर भी ले गए हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मोहल्ले में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

कमरे में मृत मिली मानसिक बीमार महिला
उन्नाव। शहर के कल्याणी देवी मोहल्ले में एक कमरे में रहने वाली करीब पचास साल की महिला मृत मिली। कपड़े अस्तव्यस्त होने से कई तरह की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि बाद में उसके मानसिक बीमार होने की पुष्टि हुई है।

कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान गुड़िया के रूप में हुई है। वह मानसिक बीमार थी और मांग कर खाना खाती थी। उसके तीन बेटे अमित, कल्लू और अशोक मजदूरी करते हैं और कभी-कभी घर आते हैं जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। मोहल्ले को लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले महिला के पति की हत्या कर दी गई थी। तब से वह मानसिक बीमार थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed