फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अमेरिका के टैरिफ से लड़खड़ाए चमड़ा उद्योग को रूस से मिली उम्मीद

Sat, 06 Dec 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-22-बंथर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट का कार्यालय। संवाद
उन्नाव। अमेरिका के टैरिफ से तीन महीने में करीब ढाई हजार करोड़ की मार झेल चुके उन्नाव के चमड़ा उद्योग के रूस के राष्ट्रपति का भारत दौरा नई उम्मीद लेकर आया है। रूस के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सुपर टेनरी सहित दो चर्म इकाईयों का दौरा किया। चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस दौरे को सफल बताया और आने वाले दिनों में चर्म उद्योग के लिए रूस को अमेरिका से बेहतर बाजार बनने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान रूस के मास्को से प्रमुख आयातकों के प्रतिनिधिमंडल के रूप में यहां पहुंचे येव गेनी और एनी ने बृहस्पतिवार को दही और बंथर औद्योगिक क्षेत्र की दो चर्म इकाईयों का दौरा किया। उन्होंने सुपर टेनरी में बनने वाली सैडलरी, लेदर क्लाथ, शीट, जैकेट, जूता, पर्स व अन्य उत्पादों को देखा। उन्हें तैयार करने में रंग और व अन्य सामग्री के आयात की जानकारी ली। बताया कि चमड़ा को रंगने और उत्पादों की सजावट में उपयोग होने वाली सामग्री में करीब पच्चीस फीसदी चीन से और बाकी अपने देश में बनी सामग्री का उपयोग करते हैं। मालूम हो कि अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से तीन महीने में चमड़ा उद्योग को करीब ढाई हजार करोड़ का झटका लगा है, वहीं 500 करोड़ का माल फंसा है।
विज्ञापन

चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने बताया कि उन्नाव की चर्म इकाइयां हर साल औसतन दो हजार करोड़ रुपये और पूरे देश से औसतन दस हजार करोड़ के चमड़ा उत्पाद अमेरिका को निर्यात होते थे। 27 अगस्त 2025 को अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने से चमड़ा निर्यात को बड़ा झटका लगा है। पिछले महीने 15 से 16 फीसदी कमी की चर्चा से कुछ उम्मीद दिखी थी, लेकिन वह भी धूमिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चमड़ा उद्योग संघ उन्नाव चैप्टर के अध्यक्ष ताज आलम ने बताया कि फिलहाल यूएसए में व्यापार की संभावना नहीं दिख रहा है। लेकिन विकल्प के रूप में सामने आया है। रूस के अलावा यूके, दुबई, जापान व मुक्त व्यापार वाले अन्य यूरोपीय देशों में व्यापार बढ़ाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed