फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मुख्यमंत्री सामूहिक समारोह में विवाह बंधन में बंधे 633 जोड़े

Mon, 01 Dec 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34-बीघापुर विकासखंड परिसर में बैठे जोड़े। संवाद
उन्नाव। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में आचार्यों ने 625 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे कराए। आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन




80 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन का निकाह
सफीपुर। विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में 80 जोड़ों का हिंदू रीतिरिवाज से विवाह कराया गया। तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत, खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, एसडीएम शिवेंद्र वर्मा, नगर पंचायत रसूलाबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी, ऊगू के पूर्व चेयरमैन अनुज दीक्षित, एडीओ पंचायत छोटेलाल ने नवदंपत्तियों को उपहार दिया। एडीओ समाज कल्याण डीके रावत, महेंद्र भूषण सक्सेना, केके तिवारी, सर्वेश दीक्षित, उत्तम अवस्थी, आशीष मिश्रा, सिद्धांत वर्मा आदि पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन


विवाह बंधन में बंधे 90 जोड़ों को दिए उपहार
-मौरावां। ब्लाॅक हिलौली परिसर में आयोजित समारोह में 89 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। पुरवा विधायक अनिल सिंह व ब्लाॅक प्रमुख हिलौली दिलीप कुमार दीक्षित ने नवदंपत्तियों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। एसडीएम पुरवा प्रमेश कुमार श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी सुबोध, बीडीओ हिलौली संतोष कुमार श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, सतीश चौधरी, उदयवीर सिंह, महेश सोनी, विवेक सिंह, अजय कुमार, रूपेंद्र यादव व विनीत भारतीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 जोड़ों को प्रमाणपत्र देकर किया विदा
गंजमुरादाबाद। कलवारी स्थित गेस्टहाउस में सामूहिक विवाह कराया गया। विधायक श्रीकांत कटियार ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद, उपहार व प्रमाणपत्र देकर विदा किया। इसमें तीनों विकासखंड के 160 जोड़ों का विवाह कराया गया। चार मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, उप कृषि निदेशक रवि चंद्र प्रकाश, डीपीआरओ आलोक सिन्हा, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार और बांगरमऊ के एडीओ पंचायत दीपकांत चोला, एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार, ब्लाक प्रमुख फतेहपुर चौरासी मनोज निषाद भी मौजूद रहे।

विवाह बंधन में बंधे 54 जोड़े
परियर। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी में 54 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, सहायक खंड विकास अधिकारी विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।

93 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

बीघापुर। विकास खंड परिसर में 93 जोड़े वैदिक रीतिरिवाज व मंत्रोच्चार के साथ दांपत्य जीवन में बंध गए। नवदंपतियों को एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई, बीघापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, बीडीओ पंकज गौतम ने उपहार भेंटकर सुखमय जीवन की मंगल कामना की।


153 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
हसनगंज। राम सिंह लालता सिंह छोटाखेड़ा इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में आचार्य राजेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 153 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। भाजपा नेता अरुण दीक्षित ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र और उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा, पंकज द्विवेदी, एडीओ आईएसबी मुनेंद्र कौशिक, शिल्पी यादव आदि मौजूद रहीं। उधर, काकोरी क्षेत्र के फतेहगंज निवासी मुरली लाल शर्मा ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि फरवरी माह में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसने कैटरिंग सेवा दी थी। जिसका 1 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। बीडीओ ने बताया कि भुगतान जिला मुख्यालय पर लंबित है। जैसे ही धनराशि आएगी। भुगतान कर दिया जाएगा।

फोटो-34-बीघापुर विकासखंड परिसर में बैठे जोड़े। संवाद

फोटो-34-बीघापुर विकासखंड परिसर में बैठे जोड़े। संवाद

फोटो-34-बीघापुर विकासखंड परिसर में बैठे जोड़े। संवाद

फोटो-34-बीघापुर विकासखंड परिसर में बैठे जोड़े। संवाद

फोटो-34-बीघापुर विकासखंड परिसर में बैठे जोड़े। संवाद

फोटो-34-बीघापुर विकासखंड परिसर में बैठे जोड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed