फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फतेहपुर की घटना के विरोध में लेखपालों ने दिया धरना

Sat, 29 Nov 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10 बांगरमऊ में धरने पर बैठे लेखपाल। स्रोत: लेखपाल
उन्नाव। फतेहपुर में तैनात लेखपाल की आत्महत्या के मामले में जिले के लेखपालों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर तहसीलों में प्रदर्शन किया। बाद में छह सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजा। लेखपालों की हड़ताल से तहसीलों का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सदर तहसील में धरना प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि बिना प्रशिक्षण और बिना तैयारी एसआईआर शुरू कराने से बीएलओ को परेशानी हो रही है। कहा कि फतेहपुर में बिंदकी तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार को दो दिन बाद होने वाली शादी के लिए भी छुट्टी नहीं दी गई, उल्टे दबाव बना गया। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने पीसीएस अधिकारी पर एफआईआर, दिवंगत की मां को 50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग रखी।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील में भी लेखपालों ने धरना दिया। लेखपाल सतीश वर्मा ने कहा कि दिवंगत लेखपाल को न्याय न मिलने तक संगठन चुप नहीं बैठेगा। लेखपाल अविनाश सिंह, सुलभ शुक्ल, संदीप पटेल आदि रहे। पुरवा तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में लेखपालों ने फतेहपुर की घटना को लेकर विरोध किया। तहसील इकाई सचिव अरुण कुशवाहा, विजय कुमार, प्रशांत पांडेय, अखिलेश कुमार, वैशाली, आकृति, अरुण लाल, अंशू शुक्ला, अमर लता, राशी पटेल आदि लेखपाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ में तहसील में लेखपालों ने संघ के तहसील अध्यक्ष ब्रजेश गौतम की अगुवाई में धरना दिया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजा। पूर्व जिला मंत्री यज्ञ प्रकाश दीक्षित के अलावा ओमजी मिश्रा, प्रवीण रावत, सुधांशु बाजपेई, मनोज अवस्थी, धीरेंद्र शुक्ला, अनामिका, आकांक्षा, शिवानी चौहान भी मौजूद रहे। सफीपुर में तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष आलोक बाजपेई ने एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की।
हड़ताल से प्रभावित रहे ये काम
लेखपालों की हड़ताल के चलते आय, जाति, निवास, उत्तराधिकार, वरासत, दखल खारिज, अमल दरामद, खसरा व दैवी आपदा पीड़ितों को अहेतुक सहायता, कृषक दुर्घटना बीमा आदि कार्य प्रभावित रहे।




विवाह के लिए नहीं बन सके प्रमाणपत्र, पोर्टल बंद
बिछिया। लेखपालों की हड़ताल के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बेटी के विवाह करने की मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही है। सदर तहसील के पटनहन खेड़ा सज्जन रावत ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए योजना के तहत आवेदन किया था। शुक्रवार शाम को सामूहिक विवाह के लाभाथियों की सूची फाइनल होनी थी। हड़ताल के चलते उनका आय और निवास प्रमाण पत्र नहीं बन सका इससे आवेदन अपूर्ण रह गया।

फोटो-10 बांगरमऊ में धरने पर बैठे लेखपाल। स्रोत: लेखपाल

फोटो-10 बांगरमऊ में धरने पर बैठे लेखपाल। स्रोत: लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed