फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डायवर्जन में अव्यवस्था, हाईवे से शहर तक रेंगे वाहन

Sat, 29 Nov 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21- डायवर्जन के चलते पुरवा मोड़ पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
उन्नाव/सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से चौबीस घंटे के लिए भारी वाहनों के हाईवे से लखनऊ जाने पर लगी रोक से दिन भर यातायात बाधित रहा। पुरवा मोड़ पर दोनों तरफ दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। लखनऊ में नोइंट्री खुलने के इंतजार में रायबरेली हाईवे पर भी जगह-जगह भारी वाहन खड़े रहे। आजाद मार्ग चौराहा पर यातायात प्रभावित होने पर हल्के वाहन शहर के अंदर से निकले तो यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को लेकर लखनऊ में जाम की समस्या न हो इसके लिए भारी वाहनों की इंट्री पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी गई। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक भारी वाहनों को कानपुर-लखनऊ हाईवे से पुरवा मोड़ से मोहनलालंगज मार्ग से लखनऊ भेजा गया वहीं, कुछ वाहनों को उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से भी भेजा गया। सबसे ज्यादा समस्या पुरवा मोड़ पर रही।
विज्ञापन

भारी वाहनों को पुरवा रोड पर मोड़ने के दौरान, कानपुर की ओर जा रहे वाहन रुकने से दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। पहले निकलने की होड़ में वाहन आड़े-तिरछे होने से कई बार यातायात बुरी तरह उलझ गया इससे दोनों तरफ दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालत यह रही कि पुरवा पार करने की एक मिनट की दूरी तय करने 15 से 20 मिनट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पुरवा मोड़ पर वाहनों को डायवर्ट करने के दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर का यातायात रुकने से समस्या हुई। हालांकि यातायात धीमा जरूर हुआ पर जाम नहीं लगा।


डायवर्जन के बावजूद टोल बैरियर से निकले हजारों भारी वाहन

डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों को पुरवा मोड़ से मौरावां और मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ भेजने का रूट तय किया गया था। इस दौरान भी हजारों वाहन नवाबगंज टोल बैरियर से पास होना, डायवर्जन पर अमल की पोल खोलता रहा।
टोल कर्मियों के अनुसार सामान्य दिनों में रोज औसतन आठ हजार भारी वाहन टोल बैरियर से निकलते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह दस बजे तक करीब ढाई सौ वाहन वाहन ही निकले। शुक्रवार दोपहर बाद से थोड़ी-थोड़ी देर में भारी वाहन निकलते रहे। दोपहर से शाम तक करीब डेढ़ हजार वाहन निकले।


नोइंट्री खुलने के इंतजार में खड़े रहे वाहन
करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने की बजाय भारी वाहन 24 घंटे की नो इंट्री समाप्त होने का इंतजार करते रहे। इसके चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे के होटल, ढाबों और पेट्रोल पंपों पर ट्रक और डंपर खड़े रहे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भी, गदनखेड़ा, ललऊखेड़ा, अचलगंज, सिकंदरपुर सहित अन्य स्थानों पर जगह-जगह भारी वाहन खड़े नजर आए।

फोटो-21- डायवर्जन के चलते पुरवा मोड़ पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-21- डायवर्जन के चलते पुरवा मोड़ पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-21- डायवर्जन के चलते पुरवा मोड़ पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो-21- डायवर्जन के चलते पुरवा मोड़ पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed