{"_id":"6920b9132ef80df4cf03e7da","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-140671-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 48 घंटे हाईवे से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 48 घंटे हाईवे से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
उन्नाव। अयोध्या में 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के चलते कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 48 घंटे तक भारी वाहनों के सीधे लखनऊ जाने पर प्रतिबंध रहेगा। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन 23 नवंबर की रात 12 बजे से 25 नवंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
मालूम हो कि 25 नवंबर को अयोध्या धाम में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा तमाम वीआईपी के साथ ही और लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों के 48 घंटे तक लखनऊ की ओर जाने पर रोक रहेगी।
यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक, डंपर व अन्य भारी वाहन, हाईवे के रास्ते लखनऊ नहीं जा सकेंगे। बताया कि 23 नवंबर को रात 12 बजे से 25 नवंबर की रात 12 बजे तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
इन रूटों से लखनऊ जाएंगे वाहन
-कानपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को आजाद मार्ग चौराहा से अचलगंज भेजा जाएगा, बारासगवर से फतेहपुर जाएंगे।
-कानपुर बैराज की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गदनखेड़ा चौराहा से रायबरेली हाईवे पर अचलगंज-बीघापुर से भेजा जाएगा।
-हरदोई व बांगरमऊ से भारी वाहनों को दोस्तीनगर बाईपास मार्ग से पुरवा मोड़ से मौरावां होते हुए मोहन लालगंज से भेजा जाएगा।
-कानपुर नगर और हरदोई से उन्नाव की तरफ आने वाले भारी वाहनों को थाना अजगैन तिराहा हसनगंज-मोहान मार्ग से भेजा जाएगा।
-संडीला हरदोई से उन्नाव की तरफ आने वाले भारी वाहनों को मियागंज चौराहा से चकलवंशी की ओर डायवर्जन किया जाएगा।