फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पत्नी की हत्या कर रेलवे लाइन पर फेंका था शव, मुठभेड़ मे गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34- बीघापुर अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल पत्नी का हत्यारोपी अंकुल। संवाद
बीघापुर (उन्नाव)। रावतपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक किनारे मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। वह रायबरेली जिले की रहने वाली थी। हत्या करने वाले पति को पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। सीओ के मुताबिक हत्यारोपी ने छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था और कानपुर में रह रहा था। रायबरेली जाने के बहाने ट्रेन से लेकर आया और रावतपुर हाल्ट में उतर गया और हत्या करने के बाद शव झाड़ी में फेंक कर भाग गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्नाव-प्रयागराज रेलवे लाइन किनारे बीघापुर कोतवाली के रावतपुर रेलवे हल्ट के झाड़ी में 19 साल की महिला का शव मिला था। गले धारदार हथियार के गहरे घाव थे। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान मृतका के पास से पुलिस को एक डायरी मिली। उसमें लिखे मोबाइल नंबर को मिलाया गया तो रायबरेली जिले के जगतपुर थाना के दुर्गागंज गांव निवासी रेनू ने फोन रिसीव किया। बातचीत के बाद व्हाट्सएप पर जब शव का फोटो भेजा गया तो मृतका की पहचान बेटी लाजो (19) पुत्री किशन पासवान के रूप में की। शुक्रवार सुबह रेनू, देवर मिथुन के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। बेटी का शव देखकर पहचान की।
विज्ञापन

रेनू ने दामाद अंकुल पर बेटी की हत्या का शक जताया। पुलिस को बताया कि रायबरेली के गदागंज थाना के भटपुरवा गांव निवासी अंकुल, बेटी को बहलाकर ले गया था। बेटी की जिद पर छह महीने पहले दोनों की शादी कर दी थी। शादी के बाद से अंकुल, लाजो को लेकर कानपुर में रह रहा और वहीं प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने अंकुल के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन बृहस्पतिवार को घटना स्थल के पास मिली। कोतवाल राजपाल ने मृतका की मां रेनू की तहरीर पर अंकुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि लोकेशन के आधार पर हत्यारोपी की तलाश की जा रही थी। जंगलीखेड़ा पुल के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान रात 9:30 बजे बाइक सवार दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस पर फायर कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार युवक के दाहिने पैर में गोली लगने से वह गिर गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पूछताछ में उसने पत्नी लाजो की हत्या करने की घटना स्वीकार की। बताया कि इंस्टग्राम पर दोस्ती के बाद शादी की थी। बताया कि लाजो आए दिन परेशान करती और दूसरे लोगों से भी बात करने लगी थी। परेशान होकर यह कदम उठाया। सीओ मुठभेड़ में गिरफ्तार, पत्नी के हत्यारोपी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed