{"_id":"690cf66ecf442cd7ad05acfb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-139804-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े लोडर में भिड़ी स्लीपर बस, 30 फीट गहरी खंती में पलटी, 30 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े लोडर में भिड़ी स्लीपर बस, 30 फीट गहरी खंती में पलटी, 30 यात्री घायल
विज्ञापन
फोटो-10- एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर जारी राहत व बचाव कार्य। संवाद
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े लोडर में तेज रफ्तार स्लीपर बस पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद बेकाबू बस 30 फीट नीचे खंती में जा गिरी। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। इसमें छह महिलाएं और 24 पुरुष हैं।
बुधवार की रात करीब दो बजे हुए हादसे के बाद यूपीडा की रेस्क्यू टीम, सीओ और कोतवाली पुलिस ने सात एंबुलेंस से घायलों लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त 33 सीटर बस में 60 यात्री सवार थे। मामूली चोट वाले 30 यात्रियों को दूसरी बस से भेजा दिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक को झपकी आने से हादसा होने का अनुमान है।
दिल्ली से 60 सवारियां लेकर बनारस जा रही स्लीपर बस बुधवार रात करीब दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली के अलियापुर गांव के पास पहुंची थी। चालक को झपकी आने से बेकाबू बस ओवरटेक लेन में खड़े गोभी लदे लोडर से टकराने के बाद फुटबॉल की तरह उछलते हुए करीब 30 फीट गहरी खंती में जा गिरी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे।
विज्ञापन
यूपीडा की गश्ती टीम ने पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। करीब 2:15 बजे रेस्क्यू टीम पहुंची और फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। 2:30 बजे हसनगंज सीओ अरविंद कुमार चौरसिया और कोतवाल शरद कुमार भी फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को निकलवाने में मदद कराई। 21 घायलों के सात एंबुलेंस से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा। ऊषा तिवारी पत्नी विजय तिवारी के सिर पर गंभीर चोट, सावित्री पत्नी रामनारायण के सीने में और रामनारायण के सिर में गंभीर चोट होने से लोकबंधु से ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सीओ ने बताया कि हादसे के बाद लोडर चालक व अन्य लोग खिसक लिए। बस चालक का भी पता नहीं चला है। बस में लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर के यात्री थे।
हादसे में घायल हुए यात्री
सुल्तानपुर निवासी विजय तिवारी के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर व शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। साथ सफर कर रहीं पत्नी उषा तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई है। जौनपुर के मछली शहर के रामनारायण और उनकी पत्नी सावित्री, अंबेडकरनगर लोधनन के अंजनी द्विवेदी, प्रतापगढ़ रामगंज की कोमल पत्नी आशीष यादव, सुल्तानपुर के बयन गांव की सुमन पत्नी डीएन पांडेय, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी लक्ष्मीशंकर, दिल्ली की जैन कॉलोनी निवासी मनीषा, बेटा हरिकेशन, रामअवध के सिर में चोट आई। झारखंड के अंसारी दुमका निवासी इरफान अंसारी, भाई साहेवान, निजाम अंसारी, जौनपुर के गंदाभट्टी निवासी राकेश,बशंभूगंज के अंकुर यादव, मिर्जापुर दोहरी जमालपुर के राजकुमार, आजमगढ़ के कमलेश, डल्लू, जौनपुर रेवतासराय के रविशंकर, रामवचन, सत्यपाल, दिल्ली के हरि किशन घायल हैं। जौनपुर के प्रदीप, अंबेडकर नगर के मालीपुर निवासी सुनील, गाजियाबाद के ओम पांडेय, साक्षी पत्नी विजय, महेश गुप्ता निवासी हजपूरा अंबेडकर नगर, प्रदीप सिंह निवासी मथुरा, राकेश सोनी निवासी जौनपुर भी घायल हुए हैं।