{"_id":"690513a365b8933d9b09210d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-139458-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्रा से की दुष्कर्म की कोशिश मुठभेड़ में लगी आरोपी को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्रा से की दुष्कर्म की कोशिश मुठभेड़ में लगी आरोपी को गोली
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल से लौट रही 12 साल की छात्रा को युवक जंगल में खींच ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। सहेली ने दौड़कर उसके पिता को बताया। उनके पहुंचने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। तलाश कर रही पुलिस ने रात करीब एक बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। आरोपी, अन्य नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 2021 में जेल गया था और एक साल से जमानत पर था। हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि नवाबगंज कस्बे के एक स्कूल की कक्षा चार की छात्रा (12) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे गांव की ही सहेली के साथ साइकिल से घर जा रही थी। नवाबगंज पक्षी विहार मार्ग पर साइकिल की चेन उतर गई। दोनों चेन चढ़ाने का प्रयास कर रही थीं, तभी बाइक लेकर खड़ा युवक छात्रा का मुंह दबाकर जंगल में खींच ले गया। सहेली ने बचाने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। सहेली भाग कर 500 मीटर दूर गांव पहुंची और पीड़िता के पिता को जानकारी दी।
पिता तुरंत बाइक से पहुंचे तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकला। पिता बेटी को लेकर अजगैन कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की बाइक कब्जे में लेकर जांच की। पता चला कि आरोपी पुरवा कोतवाली के सकरन गांव निवासी पंकज कटियार है।
पुलिस तलाश कर रही थी। रात करीब एक बजे आरोपी बाइक उठाने की मंशा से नवाबगंज पक्षी विहार रिंगरोड पहुंचा। थाना पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी जिस बाइक से चलता था वह उसकी बहन के ससुर के नाम है। बहन के ससुर के निधन के बाद उसने बाइक खरीद ली थी। घायल का नवाबगंज सीएचसी में इलाज कराने के शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।