फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कानपुर-लखनऊ और बीघापुर-लालगंज हाईवे से सटे गांवों की जमीनें 65 फीसदी होंगी महंगी

Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिला प्रशासन के नए सर्किल रेट से दो तहसीलों के बीच से गुजरे कानपुर-लखनऊ और बीघापुर-लालगंज हाईवे किनारे बसे गांवों की कृषि भूमि महंगी हो जाएगी। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने ऐसे गांवों के सर्किल रेट में करीब 65 फीसदी की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की है।
विज्ञापन

17 नवंबर से जनपद में जमीनों का नया सर्किल रेट लागू होना है। प्रशासन ने जो बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की है, उसके सापेक्ष सात नवंबर से आम लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। अधिकारियों ने कानपुर जिले की सीमा से जुड़े शुक्लागंज के गांवों के रेट में 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है। अब दो तहसीलों की सीमा से जुड़े गांवों में 65 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित की है।
विज्ञापन

उदाहरण के रूप में सदर तहसील के कुलहा बगहा ग्रामीण का सर्किल रेट 15 से बढ़ाकर 25 लाख प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित किया गया है। वह वृद्धि करीब 66 प्रतिशत है। बताया जाता है कि बीघापुर तहसील के इससे जुड़े गांव पाही हरदो ग्रामीण व सैदपुर का रेट वर्तमान में क्रमश: 23 व 20 लाख है। वहां तहसील प्रशासन ने 25 लाख का प्रस्तावित दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के महाई व रामपुर ग्रामीण क्षेत्र का सर्किल रेट 46 फीसदी बढ़ाकर 15 से 22 लाख करने का प्रस्ताव दिया गया है। बीघापुर और इससे जुड़े गांवों में जगदीशपुर, लालगंज व आंव का रेट 20 से 22 लाख किया जाएगा।


इंसेट-1
सफीपुर तहसील से जुड़े गांवों में 53 फीसदी तक बढ़ोत्तरी
सदर और सफीपुर की सीमा से जुड़े गांवों में मरौंदा सूचित व मरौंदा मझवारा का सर्किल रेट प्रति हेक्टेयर 13 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने यानी करीब 53 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार जमालनगर गैर एहतमाली का रेट भी 18 से 20 लाख प्रति हेक्टेयर किया जाएगा। बीघापुर व सदर सीमा पर बसे करीब 11 व हसनगंज के 12 गांवों में भी रेट में करीब 50 से 53 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि जिनको यदि कोई आपत्ति हो तो वह सात सितंबर तक उनके या संबंधित तहसील कार्यालयों में दाखिल कर सकता है। उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed