{"_id":"68f2a12595658e4fbb0e11f4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-138814-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिपाहियों की उगाही के विरोध में पटाखा विक्रेताओं ने बंद की मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिपाहियों की उगाही के विरोध में पटाखा विक्रेताओं ने बंद की मार्केट
विज्ञापन
उन्नाव। पटाखा मार्केट अब्बासपुर में शुक्रवार रात करीब आठ बजे कई सिपाही पहुंचे और अपने लिए पटाखे जबरन पटाखे भरवाने लगे। विक्रेताओं ने विरोध किया तो वर्दी का रौब गांठने लगे। उगाही से नाराज विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सभी ने एसपी से शिकायत करने बात कही।
सदर कोतवाली के अब्बासपुर में शहर मुख्य पटाखा मार्केट है। यहां थोक और फुटकर बिक्री की छोटी बड़ी करीब 100 दुकानें हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे करीब दस पुलिस कर्मी मार्केट पहुंचे और जबरन पटाखे लेने लगे। विक्रेताओं ने विरोध किया तो पुलिस कर्मी गाली गलौज और धमकाने लगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि की दिनों से बार बार दुकानें और पटाखों के स्टॉक की जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी शब्बीर,हारून, दिनेश, कल्लू, शादाब आदि ने आरोप लगाया कि साल भर के त्योहार में लाखों की रकम लगाने के बाद भी व्यापार नही करने दिया जा रहा। रोज किसी न किसी अधिकारी के नाम पर पटाखे लेने के बाद रुपये देने में आनाकानी करते हैं। बताया इसबार व्यापार करना मुश्किल हो गया है।
परेशान पटाखा व्यापारियों शुक्रवार को विरोध किया तो सिपाहियों ने धक्का मुक्की और गालियां दीं। नाराज सभी व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दीं। व्यापारियों का आरोप है ऐसी स्थिति में व्यापार नही कर पाएंगे। सभी पटाखा व्यापारी रात दस बजे सदर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी संजीव कुशवाहा से शिकायत की। कोतवाल ने बताया कि वह प्रकरण की जांच कर रहे हैं।