फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: साधन सहकारी समिति के सचिव से 2.10 लाख की लूट

Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
मौरावां (उन्नाव)। साधन सहकारी समिति से खाद वितरण कर लौट रहे सचिव को रास्ते में बाइक सवार चार बदमाशों रोका और मारपीट कर 2.10 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। मौरावां थाना प्रभारी के अनुसार असोहा थाना क्षेत्र में हुई घटना संदिग्ध है। पहले दो लाख रकम बताने वाला पीड़ित ने अब पचास हजार रुपये बताए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मौरावां थाना के मुरैता गांव निवासी विपिन कुमार गांव से करीब 15 किमी दूर हिलौली ब्लाक के खजुहा खेड़ा साधन सहकारी समिति में सचिव हैं। विपिन ने रात करीब आठ बजे मौरावां थाने में तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह समिति में खाद बिक्री करके घर लौट रहे थे। उनके पास खाद बिक्री के दो लाख रुपये थे। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर सरवनखेड़ा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए दो बाइक में सवार चार युवकों ने रोक लिया और मारपीट कर खाद बिक्री के दो लाख रुपये और उनका पर्स लूटकर कालूखेड़ा की तरफ भाग गए। पर्स में दस हजार रुपये थे। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया लेकिन कुछ दूर पर जाकर फेक दिया। घटना होने से वह घबरा गए और घर पहुंचकर परिजनों और परिचितों को जानकारी दी इसके बाद थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मौरावां थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पास में मोबाइल होने के बाद भी, घटना स्थल से पुलिस को सूचना देने के बजाए अपने घर चले गए इसके बाद करीब आठ बजे थाने आकर तहरीर दी। पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है, अब वह पचास हजार रुपये लूट ले जाने की बात कह रहे हैं। घटनास्थल असोहा थाना क्षेत्र में है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed